Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस देश में ‘Parle-G’ की कीमत में बिक रहा पेट्रोल, मात्र इतने रुपये में फुल होगी कार की टंकी

January 5, 2026

इस देश में ‘Parle-G’ की कीमत में बिक रहा पेट्रोल, मात्र इतने रुपये में फुल होगी कार की टंकी

इंटरनेशनल डेस्क: वेनेजुएला जो दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडार वाले देशों में शामिल है, यहां पेट्रोल की कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां की आम कार के लिए पेट्रोल की कीमत इतनी कम है कि यह Parle-G बिस्कुट के दामों के आसपास है।

वेनेजुएला में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत मात्र 0.01 से 0.035 अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय रुपये में 1 से 3 रुपये के बीच है। ऐसे में अगर आपकी कार की टंकी 35-50 लीटर की हो, तो उसे फुल कराने के लिए आपको सिर्फ 50 से 150 रुपये खर्च करने होंगे।

दो तरह के पेट्रोल विकल्प

वेनेजुएला में दोहरी ईंधन प्रणाली लागू है।

सब्सिडी वाला रेगुलर पेट्रोल बेहद सस्ता है।

प्रीमियम पेट्रोल, जो बिना सब्सिडी वाला है, वैश्विक बाजार के हिसाब से कीमत निर्धारित करता है और इसकी कीमत लगभग 42 रुपये प्रति लीटर है। अगर कोई ड्राइवर 50 लीटर प्रीमियम पेट्रोल भरवाता है, तो उसे लगभग 1700 से 2100 रुपये खर्च करने होंगे।

ये भी पढ़ें: UPI से गलत ID पर कर दी है पेमेंट, तो जानें पैसे वापिस पाने का आसान तरीका

तेल भंडार में दुनिया का नंबर वन

हालांकि वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 तक देश के पास 303 बिलियन बैरल तेल उपलब्ध था। इसके बावजूद देश तेल निर्यात से अपेक्षित कमाई नहीं कर पाता। सऊदी अरब दूसरे नंबर पर है, जिसके पास 267.2 बिलियन बैरल, इसके बाद ईरान (208.6 बिलियन) और कनाडा (163.6 बिलियन) आते हैं।

इस सस्ती पेट्रोल नीति के कारण, वेनेजुएला के ड्राइवर लगभग न्यूनतम खर्च में अपनी गाड़ियाँ चला सकते हैं। यह दुनिया में एक ऐसी जगह का उदाहरण है, जहां तेल की भरमार और सस्ती कीमतें सीधे आम जनता के जेब पर असर डालती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें