Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu Kashmir: पुंछ में 310 संदिग्धों की पहचान, आतंकी गतिविधियों में हैं सक्रिय

January 5, 2026

Jammu Kashmir: पुंछ में 310 संदिग्धों की पहचान, आतंकी गतिविधियों में हैं सक्रिय

जम्मू कश्मीर डेस्क: पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियों ने पुंछ के सीमावर्ती जिले में 310 लोगों की पहचान की है, जो पाकिस्तान और PoK से संचालित होकर LoC पर घुसपैठ, नशीले पदार्थों की तस्करी, युवाओं का कट्टरकरण और अन्य आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। ये ज्यादातर मेंढर, सुरनकोट और सबजीयां क्षेत्रों के निवासी हैं।

विस्तृत सर्वे से हुई पहचान

सेना से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पिछले तीन दशकों में पुंछ से करीब 2500 लोग अवैध रूप से PoK और पाकिस्तान गए। इनमें से 310 की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पुलिस ने उनके पाकिस्तान जाने के सबूत जुटाए हैं और संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नाम अभी गुप्त रखे गए हैं।

आतंकी संगठनों से जुड़े

  • लश्कर-ए-तैयबा (LeT), जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों से जुड़े।

  • LoC घुसपैठ, ड्रोन से हथियार-ड्रग्स तस्करी में मदद।

  • सोशल मीडिया से स्थानीय युवाओं का कट्टरकरण।

सख्त कार्रवाई शुरू

पुलिस ने पहले ही दो दर्जन संदिग्धों की संपत्तियां अटैच की हैं। 26 जनवरी तक 20-25 अन्य की संपत्तियां जब्त होंगी। सभी पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी कोशिशें नाकाम हो रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें