चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 4 जनवरी को पेइचिंग में वेनेजुएला स्थिति पर बताया कि चीन हमेशा अंतर्राष्ट्रीय सम्बंध में बल प्रयोग या बल प्रयोग की धमकी का विरोध करता है और एक देश की इच्छा को दूसरे देश पर जबरन थोपने का विरोध करता है। वांग यी ने पाकिस्तानी उप प्रधान मंत्री व विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार के साथ आयोजित, चीन-पाक विदेश मंत्रियों की सातवें रणनीतिक वार्तालाप में यही बात कही।
वांग यी ने कहा कि वेनेजुएला में आये आपात बदलाव पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने बड़ा ध्यान दिया। चीन कभी भी नहीं मानता कि कोई देश अंतर्राष्ट्रीय पुलिस की भूमिका निभा सकता है और कोई देश अपने को अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधीश कहला सकता है। किस भी देश की प्रभुसत्ता और सुरक्षा को अंतर्राष्ट्रीय कानून की पर्याप्त सुरक्षा मिलनी चाहिए।
इस रणनीतिक वार्तालाप में चीन और पाकिस्तान ने चीन-पाक साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण की कार्रवाई योजना अच्छी तरह लागू करने और चीन-पाक आर्थिक गलियारे के 2.0 उन्नति संस्करण का निर्माण बढ़ाने पर सहमति बनायी।
दोनों देशों ने कहा कि वे वैश्विक दक्षिण देशों को एकजुट कर समान हितों की सुरक्षा करेंगे और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्य का पालन कर दूसरे देश की प्रभुसत्ता का उल्लंघन करने की प्रभुत्ववादी कार्रवाई का विरोध करेंगे।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)