Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: बद्दी के समीप बसेगा हिम चंडीगढ़ के नाम से नया शहर, हाउसिंग बोर्ड के नाम हुई जमीन

January 5, 2026

Himachal: बद्दी के समीप बसेगा हिम चंडीगढ़ के नाम से नया शहर, हाउसिंग बोर्ड के नाम हुई जमीन

हिमाचल डेस्कः हिमाचल प्रदेश में बद्दी के समीप हिम चंडीगढ़ नाम से एक विश्वस्तरीय शहर विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बद्दी के समीप बनाए जाने वाले विश्व स्तरीय हिम चंडीगढ़ शहर के दृष्टिगत शीघ्र ही कंसल्टेंट नियुक्त किया जाएगा।

बद्दी-चंडीगढ़ की सीमा बसाया जाएगा शहरः सीएम 

सीएम ने कहा कि बद्दी-चंडीगढ़ की सीमा पर यह शहर बसाया जाएगा। 3,400 बीघा जमीन हाउसिंग बोर्ड के नाम कर दी है। 3,700 बीघा और जमीन सरकार की है, उसे भी राज्य के नाम किया जाएगा। 10 हजार बीघा का जंगल है, जिससे छेड़छाड़ नहीं होगी। इसके अलावा तीन पंचायतों की भूमि भी है। कुछ पंचायत लैंड पूलिंग के जरिये भूमि देने को तैयार है, कुछ भूमि का सरकार अधिग्रहण करेगी।

उन्होंने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि न्यूनतम दरों पर प्रदेश में उद्योगों को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से शीघ्र इम्प्लीमेंटेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने का आग्रह किया।

आधारभूत ढांचा होगा सुदृढ़

उन्होंने कहा कि उद्यमियों की धारा 118 से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्रों में लॉजिस्टिक लागत को कम किया जाएगा तथा आधारभूत ढांचे को और मजबूत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि बद्दी–चंडीगढ़ रेलवे लाइन परियोजना के लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को अपने हिस्से का अग्रिम भुगतान कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में निवेश को और अधिक बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पर्यटन उद्योग सरकार की विशेष प्राथमिकता है। प्रदेश में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए पांच सितारा होटलों को खोलने की अनुमति प्रदान की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें