अमृतसर/जंडियाला गुरु: कस्बा जंडियाला गुरु में गैंगस्टर द्वारा ज्वैलर्स की दुकान पर फायरिंग की गई है। इस दौरान दुकान पर मौजूद ज्वैलर्स दंपति और एक ग्राहक बाल-बाल बचा है। सोनू निवासी जंडियाला गुरु ने बताया है कि वह पिछले 5 साल से जंडियाला गुरु में सोनू ज्वैलर्स के नाम पर सोने के जेवरात का शोरूम चलते हैं। सोमवार की शाम को अपनी पत्नी समृद्धि के साथ दुकान पर मौजूद थे। मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके शोरूम के बाहर पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने पिस्टल निकॉल कर उनकी दुकान पर फायरिंग की।
इस दौरान कांच के शीशे टूट गए। उनकी पत्नी डर के मारे जमीन पर गिर गई। वह और उनकी पत्नी के अलावा एक ग्राहक दुकान में मौजूद था। गोलियां उनके पास से गुजर गई। वह बाल-बाल बच गए। थाना जंडियाला गुरु की पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी सीसीटीवी कैमरा में कैद हुए हैं। पुलिस द्वारा केस दर्ज कर जांच की जा रही है। सुनार सोनू का कहना है के उन्हें न तो कभी धमकी वाला फोन आया है न ही किसी ने फिरौती मांगी है। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...