Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold and silver price: एक बार फिर आग पकड़ने लगी सोने-चांदी की कीमतें, जानें कितना बढ़ा रेट

January 6, 2026

Gold and silver price: एक बार फिर आग पकड़ने लगी सोने-चांदी की कीमतें, जानें कितना बढ़ा रेट

Gold and silver price: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है, जिससे सोने की कीमतें फिर से 1.36 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.37 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 1,386 रुपए बढ़कर 1,36,168 रुपए हो गया है, जो कि शुक्रवार को 1,34,782 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,24,730 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,23,460 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 18 कैरेट सोने का दाम 1,01,087 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,02,126 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

ये भी पढ़ें- उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का सितम, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट हुआ जारी

कीमतों में तेज इजाफा
सोने के साथ चांदी की भी कीमतों में तेज इजाफा हुआ है। चांदी की कीमतें 2,513 रुपए बढ़कर 2,37,063 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 2,34,550 रुपए प्रति किलो थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेज इजाफा दर्ज किया गया था। सोने के 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.28 प्रतिशत बढ़कर 1,37,500 रुपए हो गया है। चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 2.75 प्रतिशत बढ़कर 2,42,809 रुपए हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इजाफा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में तेज इजाफा देखने को मिला है। सोने का दाम 2.26 प्रतिशत बढ़कर 4,427.75 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 5.17 प्रतिशत बढ़कर 74.69 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

अमेरिका और वेनेजुएला में तनाव के कारण अस्थिरता में इजाफा
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने में सकारात्मक कारोबार देखा गया। वैश्विक स्तर पर अमेरिका और वेनेजुएला में तनाव बढ़ने के कारण अस्थिरता में इजाफा हुआ है। इस कारण से लोग सोने में निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं। आने वाले समय में सोना 1,36,500 रुपए से 1,40,000 रुपए की रेंज में बने रहने की उम्मीद है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें