Shikhar Dhawan And Sophie Shine Marriage News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अब वह अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह धवन की दूसरी शादी होगी, जिसे लेकर उनके फैंस में खासा उत्साह है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी फरवरी महीने के तीसरे हफ्ते में होगी। शादी का आयोजन दिल्ली एनसीआर में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि शादी को भव्य लेकिन निजी रखा जाएगा, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे।

खुद शादी की तैयारियों में जुटे हैं धवन
एचटी सिटी की रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि शिखर धवन इस शादी को अपनी जिंदगी की नई शुरुआत मान रहे हैं। वह इस पल को सादगी, खुशी और आभार के साथ जीना चाहते हैं। खास बात यह है कि धवन खुद शादी की पूरी प्लानिंग में सक्रिय रूप से शामिल हैं और हर चीज पर ध्यान दे रहे हैं।

क्रिकेट और बॉलीवुड की हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद
धवन की शादी में क्रिकेट जगत के कई बड़े नामों के साथ-साथ बॉलीवुड से भी कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि अभी तक शादी को लेकर कोई आधिकारिक गेस्ट लिस्ट सामने नहीं आई है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में साथ दिखा था कपल
शिखर धवन और सोफी शाइन का रिश्ता पहली बार तब चर्चा में आया था, जब दोनों को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान स्टेडियम में एक साथ देखा गया था। इसके बाद से ही दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जाने लगा।

दुबई में हुई थी पहली मुलाकात
जानकारी के मुताबिक, शिखर धवन और सोफी शाइन की मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई। बताया जा रहा है कि दोनों एक साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं।
शिखर धवन फाउंडेशन की हेड हैं सोफी शाइन
सोफी शाइन इस समय शिखर धवन फाउंडेशन की हेड हैं, जो धवन के ग्रुप दा वन स्पोर्ट्स की चैरिटी शाखा है। सोफी न सिर्फ धवन की निजी जिंदगी में बल्कि उनके प्रोफेशनल सफर में भी लगातार उनके साथ नजर आई हैं।

नई जिंदगी की ओर बढ़ रहा है कपल
अब शिखर धवन और सोफी शाइन एक साथ अपनी नई जिंदगी शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं। दोनों के रिश्ते में समझदारी और स्थिरता साफ दिखाई देती है, और यही वजह है कि यह शादी उनके लिए बेहद खास मानी जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...