Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

J&K News: बारामूला में बाजार के पास मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

January 6, 2026

J&K News: बारामूला में बाजार के पास मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

J&K News: बारामूला जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब डेलिना क्षेत्र की एक मार्केट के नजदीक युवक का शव बरामद हुआ। आपको बता दें कि यह घटना राथेरपोरा इलाके में मस्जिद इब्राहिम के पास सामने आई, जहां देर रात एक व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया।

मृतक की पहचान रईस अहमद मीर के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर प्रारंभिक जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि रईस अहमद मीर रात करीब 12 बजे तक घर पर थे। इसके बाद सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर की खिड़की खुली मिली और रईस कमरे में मौजूद नहीं थे।

परिजनों द्वारा खोजबीन किए जाने पर घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर उनका शव मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के लिए जीएमसी बारामुला भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन पड़ताल की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें