Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘लद्दाख संभला नहीं, अब जम्मू का नुकसान…, जम्मू को अलग राज्य बनाने की मांग पर भाजपा पर भड़के उमर अब्दुल्ला

January 7, 2026

‘लद्दाख संभला नहीं, अब जम्मू का नुकसान…, जम्मू को अलग राज्य बनाने की मांग पर भाजपा पर भड़के उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू को अलग राज्य बनाने की भाजपा नेताओं की मांग की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि जब इनकी राजनीति नहीं चली, तो अब जम्मू के लिए अलग स्टेटहुड की मांग करने लगे हैं। अगर ये लोग जम्मू-कश्मीर और जम्मू का बेड़ा गर्क करना चाहते हैं, तो कर लें।

मंगलवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) की एक प्रशासनिक बैठक के बाद पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाकर पहले ही उसे बर्बाद कर दिया गया है। लद्दाख उनसे संभला नहीं और अब जम्मू को अलग राज्य बनाकर उसका भी नुकसान करना चाहते हैं।

ये भी देखें :-

AAP ਸਰਪੰਚ ਕਤਲਕਾਂਡ: Ashwani Sharma ਪੀੜ੍ਹਿਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਮਿਲੇ

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि अगर आज भाजपा नेता जम्मू के लिए अलग राज्य की मांग कर रहे हैं, तो यह उनकी राजनीतिक विफलता को दर्शाता है। पहले यह मांग क्यों नहीं उठी? वर्ष 2019 में जब जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा गया, तब जम्मू को अलग राज्य क्यों नहीं बनाया गया?

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अब जम्मू को अलग राज्य बनाने की बात किस बुनियाद पर की जा रही है—क्या मजहब के आधार पर? उन्होंने कहा कि विकास से जुड़े अन्य काम किए जाएं, लेकिन जम्मू-कश्मीर को तबाह करने की कोशिशें बंद होनी चाहिए। एक तरफ ये लोग कहते हैं कि वे जम्मू-कश्मीर की चिंता करते हैं, वहीं दूसरी तरफ तबाही मचाने में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें :-

पुलवामा : कूलपोरा से 4.5 किलो चरस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें