
इंटरनेशनल डेस्क : 6 जनवरी की दोपहर को, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने पेइचिंग के ग्रेट हॉल ऑफ़ द पीपल में आयरिश प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन से वार्ता की, जो चीन की आधिकारिक यात्रा पर थे। ली छ्यांग ने कहा कि कल, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने प्रधानमंत्री मार्टिन से मुलाकात की और चीन-आयरलैंड रिश्तों को गहरा करने के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन दिया। चीन और आयरलैंड की मिली-जुली कोशिशों से, दोनों देशों के बीच आपसी फायदे वाली रणनीतिक साझेदारी लगातार गहरी और ज़्यादा मजबूत होती जा रही है, और अलग-अलग क्षेत्र में सहयोग से नए नतीजे मिले हैं।
चीन, आयरलैंड के साथ मिलकर आपसी राजनीतिक भरोसे को मज़बूत करने, एक-दूसरे के मूल हितों और मुख्य चिंताओं को ध्यान में रखने, उच्च गुणवत्ता से व्यावहारिक सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों के रिश्तों को एक नए स्तर पर ले जाने को तैयार है ताकि उच्च स्तरीय पारस्परिक लाभ और सीझी जीत पूरी की जाए । ली छ्यांग ने बताया कि चीन और आयरलैंड के बीच मजबूत आर्थिक पूरकता है, और दोनों पक्षों को विकास रणनीतियों के तालमेल को मज़बूत करना चाहिए और अलग-अलग क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं का इस्तेमाल करना चाहिए।
मार्टिन ने कहा कि आयरलैंड और चीन के लोगों के बीच दोस्ती का एक लंबा इतिहास रहा है, और आर्थिक और व्यापारिक सहयोग के अच्छे नतीजों ने दोनों देशों के लोगों की भलाई को बढ़ाया है। आयरलैंड दोनों देशों के बीच आपसी फ़ायदे वाली रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और चीन के साथ सभी स्तर पर आदान-प्रदान को मज़बूत करने और एक-दूसरे के पूरक फ़ायदों का लाभ उठाने के लिए तैयार है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...