Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत में लॉन्च हुई KTM RC 160 बाइक, 1.85 लाख रुपये है कीमत

January 8, 2026

भारत में लॉन्च हुई KTM RC 160 बाइक, 1.85 लाख रुपये है कीमत

ऑटो डेस्क: KTM RC 160 बाइक भारत में लॉन्च कर दी गई है। इस बाइक की कीमत 1.85 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। KTM की यह बाइक ट्रैक-प्रेरित डिजाइन और परफॉर्मेंस को ज्यादा किफायती पैकेज में चाहते हैं। यह बाइक देशभर के केटीएम डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी।

डिजाइन और ब्रेकिंग

RC 160 में ट्रेलिस फ्रेम के साथ फुल-फेयरिंग बॉडीवर्क दिया गया है, जो इसे शार्प और एग्रेसिव बनाता है। सस्पेंशन ड्यूटी के लिए आगे 37mm अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक यूनिट दी गई है। बाइक 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए आगे 320mm और पीछे 230mm डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, जिन्हें डुअल-चैनल ABS सपोर्ट करता है।

इंजन

KTM RC 160
 

इस बाइक में 164.2cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर SOHC इंजन दिया गया है, जो 19 बीएचपी की पावर और 15.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस बाइक की टॉप स्पीड 118 किमी प्रति घंटा है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

KTM RC 160
 

KTM RC 160 में 13.75 लीटर का मेटल फ्यूल टैंक, फुल LED लाइटिंग सेटअप, स्प्लिट हैंडलबार्स, LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, CAN-बेस्ड इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा ABS के लिए सुपरमोटो मोड, इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन और स्लिपर क्लच जैसी टेक्नोलॉजी बाइक को राइडर-फ्रेंडली बनाती है।

लॉन्च के मौके पर बजाज ऑटो के प्रोबाइकिंग डिविजन के अध्यक्ष मणिक नांगिया ने कहा कि KTM RC 160 का मकसद ट्रैक से प्रेरित राइडिंग एक्सपीरियंस को ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक पहुंचाना है। यह बाइक सिर्फ एक एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स मशीन नहीं, बल्कि केटीएम की परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड दुनिया में पहला कदम है, जो स्पीड, कंट्रोल और कॉन्फिडेंस का सही संतुलन पेश करती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें