IMD Haryana Weather Update: हरियाणा में सर्दी ने अब अपना पूरा असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों तक पहुंच गया है, जिससे प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार सुबह फरीदाबाद और गुरुग्राम में हल्की बारिश हुई, जिसे इस सर्द मौसम की पहली बारिश माना जा रहा है। बारिश के बाद कई इलाकों में छाया कोहरा भी काफी हद तक साफ हो गया।
राजस्थान से सटे क्षेत्रों और मध्य हरियाणा में ठंडी हवाओं के कारण दिन का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। वहीं जीटी रोड से जुड़े जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिला, जिससे दृश्यता कुछ समय के लिए प्रभावित रही।
मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल, गुरुग्राम, पलवल और नूंह शामिल हैं। इसके अलावा राजस्थान सीमा से सटे सात जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है, जहां दिनभर तापमान बेहद कम दर्ज किया जा रहा है।
बढ़ती ठंड को देखते हुए राज्य सरकार भी सतर्क हो गई है। सड़क सुरक्षा के मद्देनज़र वाहन चालकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें 40 किलोमीटर प्रति घंटे की सीमित रफ्तार से वाहन चलाने की सलाह दी गई है। साथ ही प्रदेश में कोल्ड वेव एक्शन प्लान लागू कर दिया गया है। इसके तहत जरूरतमंद लोगों को राहत देने के लिए मेडिकल टीमें सक्रिय हैं और ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का वितरण किया जा रहा है।
Watch Video : सिरसा खेत में मिला PIA गुब्बारा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...