Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Vigilance Bureau की बड़ी कार्रवाई: कपूरथला में 5 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

January 9, 2026

Punjab Vigilance Bureau की बड़ी कार्रवाई: कपूरथला में 5 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

कपूरथला: विजिलेंस टीम ने फगवाड़ा के थाना सिटी में तैनात एएसआई सरबजीत सिंह को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोप है कि एएसआई ने थाना में दर्ज एक मामले में आरोपी पक्ष को लाभ पहुंचाने के लिए पैसे की मांग की थी।

सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित पक्ष ने पहले भी एएसआई से पैसे दिए थे और दोबारा उससे राशि मांगने पर उन्होंने इसकी रिकॉर्डिंग कर विजिलेंस को शिकायत दी। इसी शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने एएसआई को जैसे ही पैसे लेते पकड़ा, तत्काल अपने साथ ले लिया।

प्रारंभिक जांच और कार्रवाई

सूत्र बताते हैं कि गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की टीम ने लगभग दो घंटे तक थाना सिटी में कार्रवाई जारी रखी। यह मामला 10 नवंबर 2025 को दर्ज किए गए एक भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है। एफआईआर नंबर 259 में प्यारा सिंह और नीतू के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप दर्ज हैं। ए

ये भी पढ़ें: 2026 गणतंत्र दिवस समारोह जम्मू में आयोजित, LG Sinha करेंगे परेड का निरीक्षण

एसआई सरबजीत सिंह पर आरोप है कि उन्होंने इसी मामले में आरोपी पक्ष को लाभ पहुंचाने के नाम पर रिश्वत मांगी। विजिलेंस ने फिलहाल मीडिया से कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन अधिकारी आज शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस या प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें