वायरल न्यूज: आज के दौर में सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ इतनी बढ़ गई है कि लोग अपनी सुरक्षा तक भूल जाते हैं। कभी ऊंची इमारतों पर चढ़कर वीडियो बनाए जाते हैं तो कभी जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट किए जाते हैं। खासकर पहाड़ी और बर्फीले इलाकों में घूमने जाने वाले कई लोग ठंड और फिसलन को हल्के में ले लेते हैं। उन्हें लगता है कि थोड़ी मस्ती और स्टाइल दिखाने से वीडियो वायरल हो जाएगा, लेकिन कई बार यही लापरवाही भारी पड़ जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को बर्फ पर स्टंट करना भारी पड़ गया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बर्फ से ढके पहाड़ी इलाके में घूमने गया हुआ है। वह कैमरे के सामने पूरे आत्मविश्वास के साथ बर्फ पर चलते हुए स्टाइल दिखाने की कोशिश करता है। कुछ सेकंड तक सब कुछ ठीक लगता है, लेकिन अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह जोर से बर्फ पर फिसलकर गिर जाता है। इस दौरान उसके पीछे खड़ा दूसरा व्यक्ति भी अपना बैलेंस खो देता है और लगभग उछलते हुए जमीन पर गिर पड़ता है। कुछ ही पलों में मस्ती का माहौल पूरी तरह बदल जाता है और दोनों लोग गिरते हुए नजर आते हैं।
बर्फ पर स्वैग दिखाने का अंजाम! 🤣
पहले भाई फिसले, फिर पीछे वाले ने फ्लाइंग जंप मारी। पहाड़ों की ठंड में सारा नशा एक पल में उतर गया होगा।
देखा आपने लापरवाही का नतीजा 😄😄 pic.twitter.com/BVrfDYiSw3
— Sk Gupta (@skgupta_27) January 8, 2026
गिरने के बाद भी नहीं गई मुस्कान
वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि गिरने के बाद वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं। खुद गिरा हुआ व्यक्ति भी दर्द के बजाय मस्ती के मूड में नजर आता है। हालांकि वीडियो देखने में मजेदार लगता है, लेकिन यह साफ दिखाता है कि बर्फीली जगहों पर जरा सी चूक भी बड़ा हादसा बन सकती है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @skgupta_27 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...