Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएमजी ने 2026 में एआई के दस रुझान जारी किए

January 9, 2026

सीएमजी ने 2026 में एआई के दस रुझान जारी किए

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने 9 जनवरी को चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीनस्थ इलेक्ट्रॉनिक सूचना उद्योग के विकास अनुसंधान संस्थान, चोंगकुआनछुन विज्ञान शहर की प्रबंध समिति और अन्य संगठनों व विश्वविद्यालयों के साथ वर्ष 2026 में एआई के दस रुझान जारी किए।

पहला, एआई शासन का वैश्वीकरण। एआई का समावेशी साझाकरण विश्व विकास प्रक्रिया का मुख्य मुद्दा बनेगा।

दूसरा, बुद्धिमान कंप्यूटिंग शक्ति की स्केलिंग। अहम औद्योगिक कारकों की सप्लाई आगे बढ़ाई जाएगी।

तीसरा, अनुप्रयोग मुख्यधारा में लाना। एआई बुद्धिमान एजेंट व्यापक तौर पर अनुप्रयोग परिदृश्य में भूमिका निभाएंगे।

चौथा, विविध व्यावहारिक अनुप्रयोग। एआई की मुख्य प्रौद्योगिकी विशेष उपकरण से सामान्य बुद्धिमान साझेदार में बदलेगी।

पांचवां, मूल एआई टर्मिनल के हार्डवेयर का लोकप्रिय होना।  नई पीढ़ी के बुद्धिमान टर्मिनल और इमर्सिव अनुभव उपभोग का मिश्रण होगा।

छठा, एआई अवतार का बुद्धिमत्ता।  फिजिकल एआईऔर सन्निहित बुद्धि के मिश्रण से रोबोट और असलियत के बीच गहरे इंटरेक्शन को बढ़ावा दिया जाएगा।

सातवां, पेशेवर क्षेत्र का उपविभाजन और गहरीकरण। "एआई+विज्ञान" (अल्फोर साइंस) की बेसिक साइंस में डिसरप्टिव विघटनकारी उपलब्धियां आएंगी।

आठवां, अत्याधुनिक क्षेत्रों में एकीकरण। मस्तिष्क जैसी बुद्धिमत्ता और अंतःविषय अध्ययन में नवाचार तेजी से आएगी।

नौवां, ऊर्जा मामले का आना। हरित एआई पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।

दसवां, सुरक्षा और टकराव में तेजी। सुरक्षा और शासन एआई के विकास की अहम गारंटी बनेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें