Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

नहीं रहे डायरेक्टर टॉम चेरोन्स, इस खतरनाक बीमारी से हारे जंग

January 10, 2026

नहीं रहे डायरेक्टर टॉम चेरोन्स, इस खतरनाक बीमारी से हारे जंग

एंटरटेनमेंट डेस्क: डायरेक्टर टॉम चेरोन्स का निधन हो गया है। वह काफी समय से अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने 86 साल की उम्र में अपने घर में आखिरी सांस ली। डायरेक्टर के निधन से हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें: बच्चों की दवा Almont-Kid सिरप की बिक्री पर लगी रोक, पाया गया ये जहरीला केमिकल

टॉम चेरोन्स ने टीवी से शुरुआत की थी। पहला टीवी सीरियल ‘बेब्स इन द वुड्स’ बनाया था। इसके बाद उन्होंने 1990 में ‘सीनफेल्ड’ नाम का सीरियल डायरेक्ट किया, जिसने उन्हें खास पहचान दिलाई। इस सीरियल से टॉम को एमी अवॉर्ड मिला, जिसे उन्होंने क्रिएटर्स जेरी सीनफेल्ड और लैरी डेविड के साथ शेयर किया था।

नेवी ऑफिसर से बने डायरेक्टर

टॉम चेरोन्स ने न्यू मैक्सिको यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में बैचलर डिग्री और अलबामा यूनिवर्सिटी से टेलीकम्युनिकेशंस में मास्टर डिग्री की। उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स नेवी में लेफ्टिनेंट के तौर पर चार साल काम किया। इसके बाद टॉम चेरोन्स ने एजुकेशनल टेलीविजन में काम करना शुरू किया और कई प्रोग्राम प्रोड्यूस और डायरेक्ट किए। 1975 में वह हॉलीवुड चले गए। ‘सीनफेल्ड’ के अलावा उन्होंने ‘न्यूज रेडियो’, ‘वेलकम बैक कोटर’, ‘कैरोलिन इन द सिटी’, ‘एनी मैकगायर और एलेन’ जैसे शो भी बनाए थे।

ये भी पढ़ें: OnePlus या Redmi… 25 हजार रुपये में कौन देगा सबसे ज्यादा फीचर्स? जानें परफॉर्मेंस और बैटरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें