Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में औद्योगिक हरित माइक्रोग्रिड के निर्माण और उपयोग के लिए मार्गदर्शिका जारी

January 10, 2026

चीन में औद्योगिक हरित माइक्रोग्रिड के निर्माण और उपयोग के लिए मार्गदर्शिका जारी

इंटरनेशनल डेस्क : 9 जनवरी को चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के मुताबिक, चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय आदि पाँच मंत्रालयों ने “औद्योगिक हरित माइक्रोग्रिड के निर्माण और उपयोग के लिए मार्गदर्शिका (2026-2030)” जारी की। इससे चीन में औद्योगिक हरित माइक्रोग्रिड के निर्माण व उपयोग को बढ़ाने के लिए औद्योगिक उद्यमों और पार्कों को गाइड किया जाएगा, औद्योगिक क्षेत्रों में हरित माइक्रोग्रिड के उपयोग का विस्तार किया जाएगा और प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में ऊर्जा की बचत और कार्बन उत्सर्जन में कमी देने को बढ़ाया जाएगा।

औद्योगिक हरित माइक्रोग्रिड को मुख्य रूप से औद्योगिक यूजर्स को हरित बिजली उपलब्ध कराने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो फोटोवोल्टिक, पवन ऊर्जा, उच्च दक्षता वाला ताप पंप, नई ऊर्जा भंडारण, हाइड्रोजन ऊर्जा, अपशिष्ट ऊष्मा, अपशिष्ट दाब व अपशिष्ट गैस और स्मार्ट ऊर्जा प्रबंधन आदि एकीकृत प्रणाली को एकीकृत करता है। औद्योगिक हरित माइक्रोग्रिड औद्योगिक उत्पादन प्रक्रिया में पावर ग्रिड के अनुकूल सहयोगात्मक व स्वायत्त एकीकृत ऊर्जा प्रणाली का संलयन कर सकता है। वर्तमान में, चीन में माइक्रोग्रिड से जुड़ी प्रौद्योगिकी व उपकरणों में लगातार नई खोजें हो रही हैं और बिजली सहायक सेवा बाजार के तरीके धीरे-धीरे बेहतर हो रहे हैं।

पूरे चीन में 300 से ज़्यादा परियोजना चालू की गयी हैं। लेकिन औद्योगिक हरित माइक्रोग्रिड अभी भी पायलट और प्रदर्शन चरण में हैं। संबंधित तकनीकी मानक, बाज़ार क्रियाविधि और औद्योगिक हरित माइक्रोग्रिड व बिग पावर ग्रिड के बीच सहयोगात्मक संचालन आदि क्षेत्रों में मुश्किलें और चुनौतियां हैं।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें