स्थानीय समयानुसार 9 जनवरी को, सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने दार एस सलाम में तंजानिया के विदेश मंत्री महमूद साबित कुंबुम के साथ वार्ता की। वांग यी ने कहा कि चीन, चीन-तंजानिया की पारंपरिक मित्रता को महत्व देता है और ऐतिहासिक मित्रता को आगे बढ़ाने, आपसी विश्वास के उच्च स्तर को बनाए रखने, एक-दूसरे का दृढ़ता से समर्थन करने, आदान-प्रदान और सहयोग को गहरा करने और तंजानिया में चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन के अधिक से अधिक परिणामों के कार्यान्वयन को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है, जिससे चीन और तंजानिया दोनों के आधुनिकीकरण की प्रक्रियाओं में योगदान मिलेगा और दोनों देशों के लोगों को अधिक लाभ होगा।
कुंबुम ने कहा, आम चुनाव के बाद तंजानिया का दौरा करने वाले आप पहले विदेश मंत्री हैं, जो तंजानिया और चीन के बीच घनिष्ठ संबंधों को पूरी तरह से दर्शाता है। तंजानिया सहित अफ्रीकी देशों को चीन द्वारा दिए गए दीर्घकालिक निस्वार्थ समर्थन और उदार सहायता के लिए धन्यवाद। तंजानिया और चीन के बीच संबंध चीन-अफ्रीका सहयोग का एक आदर्श उदाहरण हैं।
ठीक उसी दिन वांग यी और कुंबुम ने वार्ता के बाद संयुक्त रूप से पत्रकारों से मुलाकात की। चीन-अफ्रीका की मित्रता और विश्वास की चर्चा में वांग यी ने तीन विशेषताएं बतायीं, पहली, हम संयुक्त रूप से न्याय का समर्थन करते हैं। दूसरी, हम संयुक्त रूप से प्रगति के लिए प्रयास करते हैं। तीसरी, हम संयुक्त रूप से पारस्परिक लाभ की वकालत करते हैं। उनके अलावा पत्रकारों से मुलाकात के दौरान वांग यी ने तंजानिया-जाम्बिया रेलवे और चीन-अफ्रीका मित्रता की कहानी भी सुनायी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...