Today’s horoscope 11 Jan 2026: मेष – किसी मंगल कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा, अच्छे काम से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, व्यापार से संबंधित यात्रा का लाभ मिलेगा, बाहरी खानपान से स्वास्थ्य प्रभावित होगा।
वृषभ
रोग की समाप्ति, कारोबार में तरक्की के रास्ते खुलेंगे, किसी से पुराना बैर समाप्त होगा, कर्ज का निपटारा करने में सफलता, मित्रों के सहयोग से हालात अपने पक्ष में कर पाएंगे।
मिथुन
बनते कामों में रुकावटें उत्पन्न होंगी, काम में हाथ डालने पर निराशा का सामना करना पड़ेगा, खानपान में लापरवाही से सेहत का नुक्सान होने की आशंका, कर्ज अदा करने की चिंता प्रभावी रहेगी।
कर्क
आपका आखिरी निर्णय आपके हित में होगा, किसी विशेष घटना के घटित होने का योग, समाज सेवा में रुझान बढ़ेगा, धर्म-कर्म के काम में मन लगेगा, तीर्थ स्थल की यात्रा करनी पड़ सकती है।
ये भी पढ़ें- श्रीनगर में बिना पंजीकरण संचालित होमस्टे पर लगा जुर्माना, मालिकों को पुलिस ने दी ये सलाह
सिंह
सोच-विचार ज्यादा करने से सोचा हुए काम में देरी, पारिवारिक संबंधों में दरार, बहसबाजी करने से तनाव, बिना कारण यात्रा पर खर्च होगा, विश्वासघात मिलने की आशंका, सजगता जरूरी।
कन्या
पूरा दिन आपके पक्ष में, पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण, परिवार में शुभ कार्य करने की योजना बनेगी, रुका हुआ धन मिल सकता है, धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग बन रहा है।
तुला
तरक्की में अड़चन, प्रेम संबंधों में कड़वाहट से मन परेशान रहेगा, सरकारी पक्ष से सहयोग मिलेगा, दुश्मन नुक्सान पहुंचाने का प्रयास करेंगे, मान-सम्मान पर आंच आ सकती है।
वृश्चिक
बुद्धि से काम लेने पर हर काम में सफलता, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, पढ़ने- पढ़ाने में दिलचस्पी बढ़ेगी, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, कोई विशेष घटना घट सकती है।
ये भी पढ़ें- बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान में हिंदू युवक की हत्या, विरोध में सड़कों पर उतरे लोग
धनु
कारोबार में लगाए धन का लाभ अब मिलेगा, उच्च अधिकारियों से संपर्क का लाभ, किसी के सहयोग से बकाया धन मिल सकता है, व्यापार एवं कारोबार में फायदा होगा।
मकर
समस्याएं हल होने की ओर, किसी से गलतफहमी दूर होगी, बड़ों की सलाह से किया काम फायदेमंद, महत्वपूर्ण योजना पर काम शुरू होगा, अदालती कामों में सफलता मिलेगी।
कुंभ
कई कामों में हालात अनुकूल रहेंगे, किसी बड़े के सहयोग से कारोबार में लाभ होगा,धन जमा करने का रुझान पैदा होगा, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता, बच्चों की ओर से प्रसन्नता रहेगी।
मीन
हालात आपको सोच के उलट, पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा, यात्रा करने पर कष्ट का सामना करना पड़ेगा, धन के मामले पर किसी से विश्वासघात हो सकता है, सावधान रहें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...