जम्मू- कश्मीर : जम्मू क्राइम ब्रांच ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने के मामले में आरोपी मोहम्मद ताहिर के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोपी ने हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर जाली नियुक्ति आदेश दिखाए, जो जांच में फर्जी पाए गए।
दो अलग-अलग मामलों में हुई ठगी
स्पेशल क्राइम विंग ने जांच में पाया कि मोहम्मद ताहिर, जो कि पुंछ जिले के बनोला का निवासी है, ने दो लोगों से कुल चार लाख रुपये की ठगी की। आरोपी ने पहली शिकायतकर्ता से जम्मू से रुड़की की ट्रेन यात्रा के दौरान संपर्क किया और बाद में हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी दिलाने का वादा करके 2 लाख रुपये लिए।
जाली नियुक्ति आदेश का खेल
आरोपी ने हाईकोर्ट के नाम से एक नियुक्ति आदेश भी प्रदान किया, जो जांच में जाली पाया गया। दूसरी शिकायत में आरोपी ने पहले से परिचित व्यक्ति से उसकी पत्नी के इलाज के बहाने 2 लाख रुपये लिए और बाद में उसके बेटे को हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने का दावा करते हुए उसके दस्तावेज़ भी ले लिए।
ये भी पढ़ें: वृंदावन में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत, कहा- सनातन समाज की एकता से कमजोर होंगी नकारात्मक शक्तियां
क्राइम ब्रांच ने दी जांच की जानकारी
क्राइम ब्रांच के एसएसपी संजय परिहार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद मामले की आगे की जांच डीएसपी जावेद इकबाल तबस्सुम को सौंप दी गई है।
VD: कड़ाके की ठंड में शहीद BSF जवान, मां ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
पुलिस ने दी सावधानी बरतने की सलाह
पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि सरकारी नौकरी के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे देने से पहले पूरी जांच कर लें और किसी भी संदिग्ध प्रस्ताव से सतर्क रहें।