Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन-आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र: निरंतर विकास से 2 अरब से अधिक लोगों को लाभ, 3.0 संस्करण देगा नई गति

January 12, 2026

चीन-आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र: निरंतर विकास से 2 अरब से अधिक लोगों को लाभ, 3.0 संस्करण देगा नई गति

इंटरनेशनल डेस्क: वर्ष 2026 चीन-आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र (CAFTA) के पूर्ण निर्माण की 16वीं वर्षगांठ के रूप में मनाया जा रहा है। एक दशक से अधिक समय से यह मुक्त व्यापार क्षेत्र लगातार प्रगति कर रहा है और अब तक 2 अरब से अधिक जनसंख्या को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित कर चुका है। चीन लगातार 16 वर्षों से आसियान का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बना हुआ है, जबकि आसियान लगातार पाँच वर्षों से चीन का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार रहा है।

चीन और आसियान के बीच आर्थिक व व्यापारिक सहयोग का स्तर निरंतर ऊँचाइयों को छू रहा है। दोनों पक्ष अब केवल वस्तुओं के व्यापार पर केंद्रित “व्यापारिक साझेदार” के रूप में सीमित नहीं हैं, बल्कि औद्योगिक और मूल्य श्रृंखलाओं के गहन एकीकरण के माध्यम से “साझा भविष्य वाले समुदाय” के निर्माण की दिशा में अग्रसर हैं।

चीन और आसियान के दस देशों के नेताओं ने वर्ष 2002 में मुक्त व्यापार क्षेत्र निर्माण प्रक्रिया की घोषणा की थी। पारस्परिक लाभ के सिद्धांत पर आधारित इस पहल के अंतर्गत माल व्यापार, सेवा व्यापार और निवेश से संबंधित तीन प्रमुख समझौतों पर परामर्श के बाद सहमति बनी और उन्हें क्रमशः लागू किया गया। वर्ष 2010 में चीन-आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र का 1.0 संस्करण आधिकारिक रूप से स्थापित हुआ। स्थापना के बाद से, दोनों पक्षों ने आपसी आर्थिक सहयोग को मज़बूत बनाया, व्यापारिक लागतों को घटाया और अत्यंत सकारात्मक परिणाम हासिल किए हैं।

नवीनतम आँकड़ों के अनुसार, चीन-आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र वर्तमान में 2 अरब से अधिक लोगों को सम्मिलित करता है, और दोनों पक्षों के बीच कुल व्यापार मूल्य 68 खरब 20 अरब युआन तक पहुँच गया है। यह क्षेत्र अब विश्व के सबसे सक्रिय और प्रभावशाली मुक्त व्यापार क्षेत्रों में से एक बन गया है।

28 अक्तूबर 2025 को चीन और आसियान ने चीन-आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र 3.0 संस्करण उन्नयन प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता पहले के 1.0 और 2.0 संस्करणों पर आधारित सहयोग ढाँचे को महत्वपूर्ण रूप से आगे बढ़ाता है। नए प्रोटोकॉल में व्यापार सुविधा को सुदृढ़ बनाने, संचार बाधाओं को दूर करने और आर्थिक-वाणिज्यिक आदान-प्रदान की कार्यक्षमता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया है।

इस दिशा में एक उल्लेखनीय उदाहरण दक्षिण-पश्चिम चीन के क्वांगशी च्वांग स्वायत्त प्रदेश में स्थित युओयीक्वान स्मार्ट सीमा शुल्क चौकी का उन्नयन है, जो 3.0 संस्करण प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर के बाद शीघ्रता से शुरू किए गए परियोजनाओं में से एक है। यह अत्याधुनिक बंदरगाह एआई तकनीक से सुसज्जित है, जहाँ केवल एक आदेश देकर पारगमन की पूरी प्रक्रिया स्मार्ट प्रणाली द्वारा पूर्ण की जा सकती है। इस डिजिटल प्रणाली के प्रयोग से दक्षता में लगभग 75 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे वास्तव में “सेकंड क्लीयरेंस” संभव हो सका है। युओयीक्वान पोर्ट का यह तकनीकी रूपांतरण चीन-आसियान सहयोग के निरंतर विस्तार और क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण की गहराई का सशक्त उदाहरण है।

पिछले एक दशक में CAFTA की असाधारण उपलब्धियों के पीछे एक प्रमुख कारण इसका उच्च-मानक सहयोग ढाँचा और सतत सुधार की नीतियाँ हैं। चीन और आसियान ने नई सहमतियों के निर्माण, सहयोग के क्षेत्रों के विस्तार, और व्यापारिक नियमों के परिष्कार को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया है। इससे दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच गहरा एकीकरण हुआ है, जो अब तेजी से सामूहिक विकास के नए चरण में प्रवेश कर रहा है।

चीन-आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र का 3.0 संस्करण डिजिटल अर्थव्यवस्था, हरित विकास, आपूर्ति श्रृंखला संपर्कता तथा अनेक अन्य क्षेत्रों में वैश्विक व्यापार शासन के लिए एक “चीनी समाधान” प्रस्तुत करता है। यह न केवल चीन की नवोन्मेषी क्षमता को रेखांकित करता है, बल्कि मानवजाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में उसकी जिम्मेदारी और मिशन भावना को भी प्रदर्शित करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें