Womens Premier League 2026: महिला प्रीमियर लीग का पांचवा मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और यूपी वॉरियर्स के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में कड़ी परीक्षा से गुजरने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) डब्ल्यूपीएल में सितारों से सजी यूपी वॉरियर्स के खिलाफ अपनी लय जारी रखने की कोशिश करेगी। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान स्मृति मंधाना ने बताया कि गौतमी नाइक को प्रेमा रावत की जगह मौका मिला है। वहीं, यूपी वॉरियर्स ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने यूपी वॉरियर्स को नौ विकेट से हरा कर लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। सोमवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 143 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना की शतकीय साझेदारी से 12.1 ओवर में एक विकेट पर 145 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11:-
यूपी वॉरियर्स: किरण नवगिरे, मेग लैनिंग (कप्तान), फीबी लिचफील्ड, हरलीन देयोल, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), डींड्रा डॉटिन, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नाइक, राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल।