Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने अधिक ऊंचे मापदंडों और ठोस कदमों से पार्टी के सख्त शासन पर बल दिया

January 13, 2026

शी चिनफिंग ने अधिक ऊंचे मापदंडों और ठोस कदमों से पार्टी के सख्त शासन पर बल दिया

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव, राष्ट्रपति और केंद्रीय फौजी आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने 12 जनवरी को पेइचिंग में 20वें सीपीसी केंद्रीय अनुशासन निरीक्षण आयोग के पांचवें पूर्णाधिवेशन पर महत्वपूर्ण भाषण दिया। उन्होंने बल दिया कि हमें पार्टी के पूरे नेतृत्व पर कायम रहकर अधिक ऊंचे मापदंडों और ठोस कदमों से चौतरफा तौर पर पार्टी के सख्त शासन को आगे बढ़ाकर अधिक शक्तिशाली तरीके से सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महत्वपूर्ण फैसलों का कार्यांवयन करते हुए, अधिक वैज्ञानिक व प्रभावी रूप से सत्ता को संस्थागत पिंजरे में सीमित रखकर दृढ़तापूर्वक भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष बढ़ाना चाहिए ताकि 15वीं पंचवर्षीय योजना के लक्ष्य पूरा करने के लिए मजबूत गारंटी प्रदान की जा सके।

शी ने अपने भाषण में कहा कि वर्ष 2025 में सीपीसी केंद्रीय कमेटी ने पार्टी की कार्य शैली और स्वच्छ शासन का निर्माण और भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष गहराया और उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त किये। उन्होंने बल दिया कि सीपीसी केंद्रीय कमेटी के अहम फैसलों को लागू करना सीपीसी केंद्रीय कमेटी की प्रतिष्ठा और केंद्रीकृत नेतृत्व की सुरक्षा करने की मांग है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के आत्म-सुधार का अहम विषय सत्ता का प्रबंधन है ।उन्होने प्रभावी तरीके से एक संस्थागत पिंजरे में सत्ता को सीमित करने के प्रयासों का आग्रह किया।

उन्होंने बल दिया कि भ्रष्टाचार पार्टी और देश के विकास में गंभीर रुकावट है और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई एक बड़ा संघर्ष है जिसे पार्टी हार नहीं सकती है, और इसे कभी नहीं खोना चाहिए।

वर्तमान में भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष की स्थिति जटिल व गंभीर है। भ्रष्टाचार को पनपने की जमीन को मिटाने का कार्य भारी है। हमें भ्रष्टाचार के विरोध पर अडिग होकर भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ना चाहिए ताकि भ्रष्ट अधिकारियों को छिपने की जगह न मिल सके।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें