Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

अफ्रीकी देशों का चीनी विकास एक्सप्रेस पर सवार होने का स्वागत करता है चीन: वांग यी

January 13, 2026

अफ्रीकी देशों का चीनी विकास एक्सप्रेस पर सवार होने का स्वागत करता है चीन: वांग यी

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने अपनी अफ्रीका-यात्रा समाप्त करने के वक्त चीनी मीडिया को एक साक्षात्कार दिया। इस साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि इस यात्रा में हमें अफ्रीकी विकास में प्राप्त नई उपलब्धियों पर बहुत खुशी हुई। चीन का विशाल बाजार अफ्रीकी विकास के लिए अधिक मौका प्रदान करेगा। हम विभिन्न अफ्रीकी देशों का चीनी विकास एक्सप्रेस पर सवार होने का हार्दिक स्वागत करते हैं।

वांग यी ने कहा कि हमारे अफ्रीका के साथ सहयोग में सभी को शामिल होना चाहिए और किसी भी देश को पीछे नहीं छूटना चाहिए। हम अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अफ्रीका को अधिक महत्व देने और अफ्रीका में अधिक निवेश करने की अपील करते हैं।

वांग यी ने कहा कि चीन और अफ्रीका का हाथों में हाथ मिलाकर आधुनिकीरण की ओर बढ़ने से पूरे विश्व में आधुनिकीकरण साकार किया जा सकेगा। चीन और अफ्रीका का आधुनिकीकरण के सपने का अनुसरण करना हमारा न्यायोचित अधिकार है और युग की प्रगति का प्रतिबिंब है। मूल रूप से अफ्रीका के प्रति ऐतिहासिक अन्याय ठीक करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान अनेक अफ्रीकी नेताओं ने चीन द्वारा प्रस्तुत अफ्रीकी आधुनिकीकरण के समर्थन के लिए सहयोग पहल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी-अपनी विकास रणनीति को चीनी आधुनिकीकरण से गहराई से ड़ॉकिंग करने की ज़बरदस्त आशा व्यक्त की। हम विभिन्न अफ्रीकी देशों के साथ दोनों पक्षों के सहयोग के प्रस्तावों और योजनाओं को लागू करेंगे औऱ अफ्रीकी जनता को अधिक कल्याण पहुंचाएंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें