Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्रामीणों को शहर जैसी सभी सुविधाएं देगी सरकार : Harbhajan Singh ETO

January 14, 2026

ग्रामीणों को शहर जैसी सभी सुविधाएं देगी सरकार : Harbhajan Singh ETO

जंडियाला गुरु: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीणों को शहर जैसी सभी सुविधाएं प्रदान कर रही है। यह शब्द कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज नगर परिषद जंडियाला गुरु में 5 करोड़ 80 लाख 82 हजार रुपए के विकास कार्यो का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए। मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि इन विकास कार्यों के तहत 15 लाख रुपए की लागत से अमन विर्क के घर के पास वाली गली और 35 लाख रुपए की लागत से तरनतारन बाईपास के साथ लगती विभिन्न गलियों, 50 लाख रुपए की लागत से शेख फत्ता गेट से सुए तक की गलियों, 10 लाख रुपए की लागत से ज्योतिसर कॉलोनी की गलियों के विकास कार्य शामिल हैं।

2 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से श्री गुरु तेग बहादुर नगर में सीवरेज और गलियों का निर्माण और 2 करोड़ 33 लाख 82 हजार रुपए की लागत से सीवरेज और गलियों का निर्माण शामिल है। उन्होंने कहा कि ये सभी काम लोगों को बेहतर सुविधाएं देने और हलके के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए किए गए हैं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते कहा कि विकास कार्यों की लगातार निगरानी की जाए। विकास कार्यों में किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते कहा कि 1992 के बाद किसी भी सरकार ने जंडियाला गुरु की सुध नहीं ली।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने सिर्फ हवा में तीर चलाए जबकि मान सरकार ने जमीनी स्तर पर हर गांव तक पहुंचकर लोगों के काम किए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आम आदमी पार्टी की सरकार है और हमने जो भी विकास की गारंटी दी थी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है। पिछली सरकारों को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान की सरकार ने विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा विकास और अब तक की सबसे ज्यादा ग्रांट दी है। उन्होंने कहा कि अपने कामों के आधार पर हम जनता के दरबार में जाएंगे और भारी बहुमत से जीतकर फिर से सरकार बनाएंगे और पंजाब के लोगों की भलाई के लिए काम करेंगे। इस मौके पर सुनैना रंधावा, सतिंदर सिंह के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें