Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: ऑल्टो कार से 852 ग्राम चरस बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

January 14, 2026

हिमाचल पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: ऑल्टो कार से 852 ग्राम चरस बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश : जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस को अहम कामयाबी मिली है। थाना कांगड़ा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ऑल्टो कार से भारी मात्रा में चरस बरामद की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि कछियारी क्षेत्र में एक कार संदिग्ध हालात में खड़ी है, जिसमें चरस रखी गई है और कार सवार लोग उसे बेचने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वाहन की तलाशी ली।

ये भी पढ़ें : Silver Price: 3 लाख के पार होंगी चांदी की कीमतें? 24 घंटे में आ सकता है बड़ा उछाल

जांच के दौरान कार से 852 ग्राम चरस बरामद हुई। मौके से मंडी जिले के पधर तहसील के रहने वाले रामलाल और संजय कुमार को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि यह चरस कांगड़ा जिले के एक व्यक्ति को दी जानी थी। इसके बाद पुलिस ने कांगड़ा के सहोड़ा गांव निवासी शमशेर को भी गिरफ्तार कर लिया।

तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसकी आगे सप्लाई कहां होनी थी, ताकि पूरे तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें