Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑल-सॉलिड-स्टेट बैटरी और उन्नत स्वायत्त ड्राइविंग जैसी प्रौद्योगिकियों में अभूतपूर्व प्रगति को गति दें: चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

January 14, 2026

ऑल-सॉलिड-स्टेट बैटरी और उन्नत स्वायत्त ड्राइविंग जैसी प्रौद्योगिकियों में अभूतपूर्व प्रगति को गति दें: चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

14 जनवरी को मिली खबर के अनुसार ऊर्जा-बचत और नई ऊर्जा वाहन उद्योग के विकास पर अंतर-मंत्रालयी संयुक्त सम्मेलन की 2026 की वार्षिक कार्य बैठक हाल ही में पेइचिंग में आयोजित की गई। चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि औद्योगिक श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला की आत्मनिर्भरता और नियंत्रणीयता को बढ़ाना और ऑल-सॉलिड-स्टेट बैटरी और उच्च-स्तरीय स्वायत्त ड्राइविंग जैसी प्रौद्योगिकियों में अभूतपूर्व प्रगति को गति देना आवश्यक है।

ख़बरों के अनुसार, “14वीं पंचवर्षीय योजना” की अवधि के दौरान चीन के नए ऊर्जा वाहनों के बाजार का आकार 3.6 गुना बढ़ गया, बिजली बैटरी सेल की लागत 30% कम हो गई, जीवनकाल 40% बढ़ गया और चार्जिंग की गति 3 गुना से अधिक बढ़ गई, जिससे इसकी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त और भी मजबूत हुई है।

उक्त बैठक में कहा गया है कि वर्ष 2026 15वीं पंचवर्षीय योजना की शुरुआत का वर्ष है। बुद्धिमान, कनेक्टेड और नई ऊर्जा वाहन उद्योग विकास के एक महत्वपूर्ण चरण में है, जिसके लिए मजबूत सहयोग, कार्यान्वयन उपायों में और सुधार तथा उच्च गुणवत्ता वाले औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना आवश्यक है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें