Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

पालतू सांप को हाथ से खाना खिला रहा था युवक, फिर हुआ कुछ ऐसा… काटना पड़ गया अंगूठा

January 15, 2026

पालतू सांप को हाथ से खाना खिला रहा था युवक, फिर हुआ कुछ ऐसा… काटना पड़ गया अंगूठा

अजब गजब : कुछ जानवर ऐसे होते हैं जिन्हें पालतू बनाना खतरनाक साबित हो सकता है। शेर, बाघ, मगरमच्छ और सांप जैसे जीवों के साथ यह खतरा सबसे ज्यादा होता है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग इन खतरनाक जीवों को पालतू बनाने का रिस्क ले लेते हैं, और कभी-कभी परिणाम गंभीर होते हैं। ऐसा ही एक मामला चीन की राजधानी बीजिंग से सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। दरअसल बीजिंग में रहने वाले एक शख्स, जो पालतू सांप रखते थे, उनको अपने ही सांप ने काट लिया। हादसे के बाद उनके अंगूठे को डॉक्टरों ने काटना पड़ा।

पालतू सांप को खिलाने के दौरान हादसा

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हुआंग नामक व्यक्ति का लंबी नाक वाला सांप बीमार था और खुद से खाना नहीं खा पा रहा था। हुआंग ने सांप को अपने हाथों से खाना खिलाया, लेकिन अचानक सांप ने उनका अंगूठा काट लिया। इससे सांप का जहर उनके अंगूठे में फैल गया, जिससे अंगूठे में संक्रमण और ऊतक मृत्यु (नेक्रोसिस) होने लगी। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने अंगूठा काटने का निर्णय लिया।

जान का जोखिम उठाना महंगा पड़ा

विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ जीव-जंतु जैसे सांप, मगरमच्छ, शेर या बाघ को पालतू बनाना बेहद जोखिम भरा होता है। यह केवल जोखिम उठाने वाले ही कर पाते हैं, लेकिन अक्सर इसके गंभीर परिणाम सामने आते हैं। हुआंग को भी बचपन से ही सांपों में रुचि थी, लेकिन इस हादसे ने यह साबित कर दिया कि खतरनाक जीवों को पालना हमेशा सुरक्षित नहीं होता।

चीन में विदेशी पालतू जानवरों का बढ़ता क्रेज

हाल के वर्षों में चीन में विदेशी पालतू जानवरों की संख्या तेजी से बढ़ी है। शेनझेन रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के वरिष्ठ डॉक्टर लियू वेई ने चेतावनी दी कि कई विदेशी जानवरों में बैक्टीरिया, परजीवी और वायरस पाए जाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों को ऐसे जानवर पालने से बचने की सलाह दी।

विशेषज्ञों की सलाह

डॉक्टरों का कहना है कि खतरनाक जीवों को पालतू बनाना केवल शौक नहीं रह जाता, बल्कि यह जीवन के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। इसलिए पालतू जानवर चुनते समय उनकी प्रकृति, स्वास्थ्य और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें