Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

आर्मी डे पर रिलीज हुआ ‘बॉर्डर 2’ का दमदार ट्रेलर, Sunny Deol की दहाड़ ने फिर जगाया देशभक्ति का जज्बा

January 16, 2026

आर्मी डे पर रिलीज हुआ ‘बॉर्डर 2’ का दमदार ट्रेलर, Sunny Deol की दहाड़ ने फिर जगाया देशभक्ति का जज्बा

Border 2 Trailer Out: सुपरहिट फिल्म ‘गदर 2’ के बाद सनी देओल एक बार फिर देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। बता दें कि साल 1997 की आइकॉनिक वॉर फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आखिरकार 15 जनवरी, आर्मी डे के खास मौके पर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मच गई है और फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट चरम पर पहुंच गया है।

ट्रेलर में दिखा जोश, जज्बा और जुनून

‘बॉर्डर 2’ के ट्रेलर की शुरुआत सनी देओल के दमदार डायलॉग से होती है, जो फौजी के कर्तव्य और बॉर्डर की अहमियत को बखूबी बयान करता है। उनकी भारी आवाज और आंखों में देश के लिए जुनून देखते ही बनता है। ट्रेलर आगे बढ़ते ही वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के किरदारों से भी परिचय कराया जाता है, जो भारतीय सेना के जांबाज जवानों के रूप में नजर आते हैं।

फिल्म में वरुण धवन ने असल जिंदगी के वीर सैनिक मेजर होशियार सिंह का किरदार निभाया है, जिनकी बहादुरी की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध से जुड़ी है। ट्रेलर में युद्ध के सीन, भावनात्मक पल और देशभक्ति से भरा बैकग्राउंड म्यूजिक दर्शकों को सीधे 1997 की ‘बॉर्डर’ की याद दिला देता है।’

यहां देखें ट्रेलर…

सनी देओल का जलवा बरकरार

पूरे ट्रेलर में सनी देओल का दबदबा साफ नजर आता है। उनके डायलॉग्स एक बार फिर तालियां और सीटियां बजाने पर मजबूर कर देते हैं। खासतौर पर ट्रेलर के आखिर में बोले गए उनके तीखे शब्द पहले ही चर्चा का विषय बन चुके हैं। बाकी कलाकारों की परफॉर्मेंस भी दमदार लगती है और सभी अपने-अपने किरदारों में फिट बैठते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

स्टारकास्ट और मेकर्स

फिल्म में मेल स्टारकास्ट के साथ-साथ फीमेल लीड में मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा नजर आएंगी। ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जबकि इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है। मेकर्स का मकसद पहली फिल्म की विरासत को सम्मान देने के साथ नई पीढ़ी के दर्शकों को भी जोड़ना है।

पहले ही बढ़ चुका है बज

इससे पहले 16 दिसंबर 2025 को विजय दिवस के मौके पर फिल्म का टीज़र रिलीज किया गया था, जिसने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब ट्रेलर आने के बाद फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। फिल्म के कुछ गाने, जिनमें ‘संदेशे आते हैं’ भी शामिल है, पहले ही रिलीज हो चुके हैं और उन्हें भी शानदार रिस्पॉन्स मिला है।

Watch Video : Army Day ‘ਤੇ Russian Pentagon ‘ਚ ਭੀੜ, ਇਸ ਖਾਸ Gun ਦੀ ਰਹੱਸਮਈ ਖਾਸੀਅਤ

कब रिलीज होगी ‘बॉर्डर 2’?

देशभक्ति से भरपूर यह वॉर ड्रामा फिल्म 23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के लंबे वीकेंड पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी ‘बॉर्डर 2’ एक बार फिर भारतीय सैनिकों की वीरता, बलिदान और शौर्य की कहानी बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें