Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

रूस-चीन वीज़ा-मुक्त नीति द्विपक्षीय संबंधों के विकास में स्थायी प्रेरक शक्ति है: रूसी प्रवक्ता

January 16, 2026

रूस-चीन वीज़ा-मुक्त नीति द्विपक्षीय संबंधों के विकास में स्थायी प्रेरक शक्ति है: रूसी प्रवक्ता

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने 15 जनवरी को कहा कि रूस और चीन के बीच वीजा-मुक्त नीति दोनों देशों के बीच सीमा पार पर्यटन को बढ़ावा देती है, रूसी और चीनी लोगों के बीच आदान-प्रदान को और बढ़ाने में मदद करती है, और द्विपक्षीय संबंधों के विकास में स्थायी प्रेरित शक्ति का संचार करती है।

उस दिन आयोजित एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज़खारोवा ने चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के संवाददाता के प्रश्नोत्तर में कहा कि वीज़ा-मुक्त नीति लागू होने के बाद से, रूस और चीन के बीच सीमा पार पर्यटन में लगातार वृद्धि हुई है और पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। रूस चीन और अन्य देशों के पर्यटकों का स्वागत करता है। रूस में व्यापक पर्यटक स्वागत सुविधाएं उपलब्ध हैं और वह विदेशी पर्यटकों के लिए एक आरामदायक पर्यटन वातावरण बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिसमें नए पर्यटन मार्गों का विकास, संबंधित उद्योगों का विकास और आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण शामिल है।

ज़खारोवा ने आगे कहा कि रूस और चीन के पास प्रचुर सांस्कृतिक और पर्यटन संसाधन हैं। यात्रा दोनों देशों के लोगों के बीच एक-दूसरे की संस्कृतियों और परंपराओं की समझ को गहरा कर सकती है, आपसी आदान-प्रदान को और बढ़ावा दे सकती है और पारंपरिक मित्रता को मजबूत कर सकती है। 

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सरकारी स्तर पर सहमत आधिकारिक आदान-प्रदान के अलावा, रूसी और चीनी लोगों के बीच सहज सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी फला-फूला है, जो रूस-चीन संबंधों की मानविकी नींव को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण शक्ति बन गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें