नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में हुए नगर निकाय चुनावों में बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का शुक्रवार को मुंबई स्थित भाजपा मुख्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया और उन्हें “विजयी नायक” की तरह सम्मान दिया। इस मौके पर फडणवीस ने बीएमसी समेत 25 नगर निगमों में भाजपा और महायुति की जीत के लिए जनता का धन्यवाद किया।
यह भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव नतीजों के बाद अजित पवार के भविष्य पर सवाल, महायुति में कमजोर हुई स्थिति
मुख्यमंत्री ने कहा कि 29 नगर निगमों में से 25 में भाजपा या महायुति गठबंधन को जीत मिली है। उन्होंने भरोसा जताया कि मुंबई महानगरपालिका (BMC) में भी महायुति का ही परचम लहराएगा। फडणवीस ने इस जीत को रिकॉर्ड तोड़ जनादेश बताते हुए कहा कि जनता ने साफ संदेश दिया है कि उन्हें विकास और ईमानदार शासन चाहिए। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के एजेंडे की जीत है। भाजपा और महायुति ने इसी एजेंडे को लेकर जनता के बीच काम किया और लोगों ने खुलकर समर्थन दिया। उन्होंने बालासाहेब ठाकरे को भी याद करते हुए उनके आशीर्वाद के लिए आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आगे भी सरकार का मुख्य फोकस विकास पर ही रहेगा। उन्होंने कहा, “हिंदुत्व हमारी आत्मा है और हमें इस पर गर्व है। हिंदुत्व और विकास को अलग नहीं किया जा सकता। जो लोग हिंदुत्व को जीवन पद्धति मानते हैं, उन्होंने हमें समर्थन दिया है और आगे भी हमारा एजेंडा विकास ही रहेगा।” फडणवीस ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जीत के बाद संयम और जिम्मेदारी बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें सेवा के लिए चुना है, न कि किसी तरह के उन्माद या गैर-जिम्मेदार व्यवहार के लिए।
यह भी पढ़ें: ‘बंगाल में अल्पसंख्यकों के वोट काटे जा रहे’, चुनाव आयोग पर ममता बनर्जी का आरोप
अपने संबोधन में उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी धन्यवाद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और नितिन नबीन का विशेष रूप से आभार जताया। साथ ही उन्होंने गठबंधन सहयोगियों को भी धन्यवाद दिया और बताया कि उन्होंने एकनाथ शिंदे से फोन पर बात कर उन्हें जीत की बधाई दी, जिस पर शिंदे ने भी शुभकामनाएं दीं। अंत में मुख्यमंत्री ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की, जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के दिन-ात मेहनत कर इस जीत को संभव बनाया। उन्होंने कहा कि महापौर चुनाव के बाद पार्टी की ओर से एक भव्य उत्सव भी आयोजित किया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...