
अमृतसर : महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद अमृतसर स्थित भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ के लाहौरी गेट कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के समर्थन में नारे लगाए। पूरे कार्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह शंटी ने कहा कि महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों के नतीजे यह साबित करते हैं कि जनता आज विकास, सुशासन और मजबूत राष्ट्रवादी नेतृत्व के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने जिस दिशा में प्रगति की है, उसी पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है और यह जीत आने वाले समय में और भी बड़ी सफलताओं का संकेत है।
इस अवसर पर राजेश मेहता, मंडल अध्यक्ष रोमी चोपड़ा, पूर्व पार्षद नरेश काका, मंडल अध्यक्ष टहल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर लाल, मंडल उपाध्यक्ष राकेश मन्ना, मंडल महामंत्नी सुनील सहगल, हर्ष खन्ना, विशाल शूर, संजीव अरोड़ा, मनिंदर सिंह, स्वच्छ भारत अभियान पंजाब के सह संयोजक तरुण अरोड़ा, जिला प्रैस सचिव राघव खन्ना, सुरिंदर मेहरा, अमित सेठ, महिला मोर्चा से मंजीत चंडोक, युवा मोर्चा से गौतम उमट और प्रदीप भोला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।