ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंजावर में लगभग 15.37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस परियोजना के लिए धनराशि विधायक निधि से उपलब्ध करवाई गई है। इनमें माढू की निहाली से मदन के घर तक, लोअर पंजावर से सैनी मोहल्ला, मोहल्ला ढक्की से दौलतपुर, तथा नगनोली पेट्रोल पंप (वार्ड नंबर-5) से शिव मंदिर, पंजावर तक की सड़कें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए धनराशि विधायक निधि से उपलब्ध करवाई गई है।
सड़क निर्माण कार्य का लगभग 70 प्रतिशत भाग सीमेंट-कंक्रीट तकनीक से किया जाएगा तथा इसे आठ माह के भीतर पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 के दौरान हरोली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2500 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने से हरोली की विकास की एक नई तस्वीर उभरेगी और यह क्षेत्र प्रदेश के विकास मानचित्र पर एक नए स्वरूप में दिखेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...