Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

घुसपैठ प. बंगाल के लिए सबसे बड़ी चुनौती, शरणार्थियों को चिंता करने की जरूरत नहीं

January 18, 2026

घुसपैठ प. बंगाल के लिए सबसे बड़ी चुनौती, शरणार्थियों को चिंता करने की जरूरत नहीं

मालदा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधने के लिए घुसपैठ को मुख्य मुद्दा बनाया और आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर अवैध प्रवासन ने राज्य की जनसांख्यिकी को बदल दिया है एवं इसके कारण दंगे हुए हैं। मोदी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के ‘संरक्षण और सिंडिकेट राज’ के चलते घुसपैठ में वृद्धि हुई है। मोदी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कवायद को लेकर जारी विवाद के बीच मतुआ समुदाय जैसे शरणार्थियों को भी आश्वस्त किया, जो पड़ोसी बंगलादेश में धाíमक उत्पीड़न के कारण पलायन कर भारत आए हैं।

मोदी ने मुस्लिम बहुल जिले मालदा में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि घुसपैठ पश्चिम बंगाल के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि विकसित और समृद्ध देश भी अवैध प्रवासियों की पहचान करने और उन्हें बाहर करने के लिए ठोस कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आने पर पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों पर नकेल कसने और अवैध प्रवासन को रोकने के लिए बड़े कदम उठाएगी। उन्होंने कहा, ‘दुनिया में ऐसे विकसित और समृद्ध देश हैं जिनके पास धन की कोई कमी नहीं है, फिर भी वे घुसपैठियों को बाहर निकाल रहे हैं। पश्चिम बंगाल से घुसपैठियों को निकालना भी उतना ही आवश्यक है।’

प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि घुसपैठ का असर जमीन पर दिखायी दे रहा है और राज्य के कई हिस्सों में जनसांख्यिकीय संतुलन बदल गया है। उन्होंने कहा, ‘लोग मुझे बताते हैं कि कई जगहों पर तो बोली जाने वाली भाषा भी बदलने लगी है। भाषा और बोली में अंतर उभरने लगे हैं। घुसपैठियों की बढ़ती आबादी के कारण पश्चिम बंगाल के मालदा और मुíशदाबाद सहित कई इलाकों में दंगे होने लगे हैं।’ प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की ‘सिंडिकेट’ व्यवस्था राज्य में घुसपैठियों को बसाने का काम कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि घुसपैठियों और सत्तारूढ़ दल के बीच ‘सांठगांठ’ है। उन्होंने कहा, ‘धाíमक आधार पर उत्पीड़न के कारण भारत में शरण लेने वाले मतुआ समुदाय जैसे शरणाíथयों को मैं आश्वस्त करना चाहता हूं: आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।’ प्रधानमंत्री मोदी ने निशाना साधते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस की ‘गुंडागर्दी’ और ‘गरीबों को धमकाने व डराने की राजनीति’ का जल्द ही अंत होगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा शासित राज्यों से घिरा पश्चिम बंगाल अब बदलाव के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें