Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mahindra XUV700 vs Tata Safari: कौन-सी 7-सीटर SUV है बेहतरीन? खरीदने से पहले जानें ये डिटेल्स

January 18, 2026

Mahindra XUV700 vs Tata Safari: कौन-सी 7-सीटर SUV है बेहतरीन? खरीदने से पहले जानें ये डिटेल्स

Mahindra XUV 700 VS Tata Safari: अगर आप 7-सीटर SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं और आपके ऑप्शन Tata Safari और Mahindra XUV 7XO के बीच अटके हैं, तो दोनों की खूबियों और कमियों को समझना जरूरी है। ये दोनों ही गाड़ियां दमदार लुक, शानदार फीचर्स और फैमिली-फ्रेंडली केबिन के साथ आती हैं, लेकिन कुछ मामलों में एक-दूसरे से अलग भी हैं।

Mahindra XUV 7XO: नई पहचान के साथ दमदार एंट्री

Mahindra ने हाल ही में अपनी पॉपुलर SUV XUV700 को नए नाम XUV 7XO के साथ पेश किया है। यह कंपनी की फ्लैगशिप SUV है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 13.66 लाख रुपये से शुरू होकर 24.92 लाख रुपये तक जाती है। यह SUV 6-सीटर और 7-सीटर दोनों लेआउट में उपलब्ध है और कुल छह वेरिएंट्स में आती है।

Tata Safari: भरोसे और मजबूती का नाम

Tata Safari पहले से ही इस सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इसका बोल्ड लुक, आरामदायक केबिन और लंबी दूरी के लिए बेहतर राइड क्वालिटी इसे फैमिली कार के तौर पर पसंदीदा बनाती है। Safari भी XUV 7XO को कड़ी टक्कर देती है।

इंजन और परफॉर्मेंस में कौन आगे?

परफॉर्मेंस की बात करें तो दोनों SUV पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ आती हैं। इनमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। हालांकि, पावर और टॉर्क के मामले में Mahindra XUV 7XO थोड़ा आगे नजर आती है। इसका पेट्रोल इंजन Safari के मुकाबले ज्यादा ताकतवर है, वहीं डीजल वेरिएंट में भी यह ज्यादा पावर और टॉर्क जनरेट करती है।

ड्राइव सिस्टम में बड़ा अंतर

दोनों के बीच एक अहम फर्क ड्राइव सिस्टम का है। Mahindra XUV 7XO में फ्रंट व्हील ड्राइव के साथ ऑल व्हील ड्राइव (AWD) का ऑप्शन भी मिलता है, जो खराब सड़कों और पहाड़ी इलाकों में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं Tata Safari सिर्फ फ्रंट व्हील ड्राइव कॉन्फिगरेशन में ही उपलब्ध है।

साइज और रोड प्रेजेंस

डायमेंशन की बात करें तो XUV 7XO, Safari से करीब 27 मिमी ज्यादा लंबी है। दूसरी ओर Tata Safari चौड़ाई और ऊंचाई में आगे है यह XUV 7XO से लगभग 32 मिमी ज्यादा चौड़ी और करीब 40 मिमी ज्यादा ऊंची है। हालांकि, XUV 7XO का व्हीलबेस थोड़ा बड़ा है, जिससे पीछे बैठने वाले यात्रियों को बेहतर लेगरूम मिलता है।

आखिर कौन-सी रहेगी बेहतर?

अगर आपको ज्यादा पावर, AWD ऑप्शन और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी चाहिए, तो Mahindra XUV 7XO आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। वहीं अगर आप मजबूत लुक, आरामदायक केबिन और भरोसेमंद ड्राइव चाहते हैं, तो Tata Safari एक शानदार विकल्प है। फैसला आखिरकार आपकी जरूरत, बजट और ड्राइविंग कंडीशन पर निर्भर करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें