Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू कश्मीरः सांबा में फिर से दिखे ड्रोन, 3 मिनट के बाद लौटा पाकिस्तान

January 18, 2026

जम्मू कश्मीरः सांबा में फिर से दिखे ड्रोन, 3 मिनट के बाद लौटा पाकिस्तान

जम्मू कश्मीर डेस्कः सांबा जिले के रामगढ़ क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर संदिग्ध ड्रोन देखे जाने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 7 बजे पाकिस्तान की ओर से एक संदिग्ध ड्रोन भारतीय सीमा में दाखिल हुआ और लगभग 3 से 4 मिनट तक भारतीय क्षेत्र में मंडराने के बाद वापस पाकिस्तान की ओर लौट गया।

ड्रोन को कुछ स्थानीय लोगों ने देखा, जिनमें से कुछ ने इसका वीडियो भी बनाया है। यह ड्रोन भारतीय क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कंदराल पोस्ट के पास देखा गया। घटना के बाद सुरक्षाबल तुरंत सतर्क हो गए और पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:  ‘असम की प्रगति से मजबूत हो रही भारत की ग्रोथ स्टोरी’, पीएम मोदी ने रखी काजीरंगा कॉरिडोर की नींव

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में ड्रोन की संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही हैं, जिसको लेकर सुरक्षाबल पहले से ही अलर्ट पर हैं। कुछ दिन पहले ही सीमावर्ती गांव पलूरा में ड्रोन के माध्यम से गिराए गए हथियारों का जखीरा सुरक्षाबलों ने बरामद किया था।

रामगढ़ क्षेत्र में लगातार ड्रोन की हलचल को देखते हुए सुरक्षाबल समय-समय पर तलाशी अभियान चला रहे हैं। हालांकि ताजा घटना के बाद अभी तक किसी भी प्रकार के हथियार या नशीले पदार्थों की खेप बरामद नहीं हुई है।

ये भी पढे़ं :- Himachal Weather: हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ का असर तेज, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें