जम्मू कश्मीर डेस्कः कटरा में मां वैष्णो देवी की यात्रा पूरी तरह से सुचारू रूप से जारी है। कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं के बावजूद श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार को मौसम साफ रहने से यात्रियों को सभी सुविधाएं बिना किसी बाधा के उपलब्ध रहीं।
ये भी पढ़ें: हिमाचल में सड़क हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मची चीख-पुकार
सभी सुविधाएं निर्बाध रूप से जारी
श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर, बैटरी कार, रोपवे केवल कार जैसी सेवाएं सुचारू रहीं। वहीं, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी के माध्यम से भी श्रद्धालु यात्रा करते नजर आए।
प्राचीन गुफा के दर्शन
शनिवार सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक श्रद्धालुओं को प्राचीन गुफा में दर्शन का अवसर मिला। बाद में अधिक भीड़ के चलते गुफा को अस्थायी रूप से बंद किया गया।
ये भी पढ़ें: भारत-ईयू FTA पर ऐतिहासिक उपलब्धि, उर्सुला बोलीं- मदर ऑफ ऑल डील्स पर सहमति तो बस शुरुआत
ठंड से राहत के पुख्ता इंतजाम
श्राइन बोर्ड द्वारा बिजली, गर्म पानी, कंबल और अलाव की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन 18,000 से 25,000 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन कर रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...