नेशनल डेस्क। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा सीट से पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने हाल ही में कथावाचकों और कुछ धर्मगुरुओं पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि जो कथावाचक महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक बातें करते हैं, उन्हें जूते की माला पहनाकर सार्वजनिक रूप से घुमाया जाना चाहिए। आरडी प्रजापति ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को “अंधाचार्य” कहा और उनकी मां को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कथावाचक महिलाओं और लड़कियों को लेकर अशोभनीय और अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। पूर्व विधायक ने धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कथाओं में जाकर 20-25 साल की लड़कियों की जवानी को “उतारने” जैसी बातें की जाती हैं।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा अनिरुद्धाचार्य कहते हैं कि अब बहन-बेटियां “प्लॉट” हो गई हैं। बहन-बेटियों की छाती से पृथ्वी हिलने लगी है। रामभद्राचार्य कहते हैं कि “वाइफ मतलब वंडरफुल इंस्ट्रूमेंट फॉर एंजॉय”। आरडी प्रजापति ने कहा कि ये सब बातें किसी धर्म या शास्त्र में स्वीकार्य नहीं हो सकती।
कथावाचकों पर कार्रवाई नहीं होने की आलोचना
आरडी प्रजापति ने कहा कि देश में कुछ कथावाचक और धर्मगुरु बड़ी भीड़ जुटाकर महिलाओं के बारे में अपमानजनक बातें करते हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कोई महिला विधवा हो जाए तो क्या उसका सिंदूर और मंगलसूत्र हट जाना उसे “खाली प्लॉट” बना देता है?
क्या समाज अपनी बहन-बेटियों को भी उसी नजर से देखेगा?
उन्होंने कहा कि “प्लॉट” का मतलब जमीन होता है, जिसे बार-बार खरीदा और बेचा जा सकता है। ऐसे उदाहरण महिलाओं के लिए अपमानजनक हैं। आरडी प्रजापति ने 2013 में बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बनने का अनुभव लिया। 2018 में बीजेपी ने उनके बेटे राजेश प्रजापति को टिकट दिया, जो 2023 तक विधायक रहे। 2024 के लोकसभा चुनाव में आरडी प्रजापति सपा के टिकट पर टीकमगढ़ से चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...