Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

यह है दुनिया का सबसे बड़ा और महंगा हीरा, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

January 19, 2026

यह है दुनिया का सबसे बड़ा और महंगा हीरा, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

इंटरनेशनल डेस्क: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हाल ही में एक बेहद दुर्लभ और आकर्षक रत्न लोगों के सामने पेश किया गया है। यह बैंगनी रंग का विशाल नीलम अपनी तेज चमक और अनोखी बनावट की वजह से दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है। इस रत्न का वजन 3,563 कैरेट बताया जा रहा है, जिसे अब तक का सबसे बड़ा पर्पल स्टार नीलम माना जा रहा है। इसका नाम ‘पर्पल स्टार’ रखा गया है।

इस खास नीलम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। रत्न विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी चमक और रंग इसे हीरे से भी ज्यादा खास बनाते हैं। यह पत्थर रोशनी में किसी तारे की तरह चमकता है और इससे कई रंगों की किरणें निकलती दिखाई देती हैं। इस अनमोल रत्न के मालिकों ने इसे बेचने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में इसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नीलामी की जा सकती है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 300 मिलियन डॉलर बताई जा रही है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 2700 करोड़ रुपये से ज्यादा है। ‘पर्पल स्टार’ को ‘स्टार ऑफ प्योर लैंड’ के नाम से भी जाना जा रहा है।

रत्नों के जानकार अशान अमरसिंघे के अनुसार, यह अब तक इतिहास में दर्ज सबसे बड़ा पर्पल स्टार नीलम है। उन्होंने बताया कि यह पत्थर किसी छोटे तारामंडल जैसा नजर आता है और इससे सात अलग-अलग रंगों की चमक दिखाई देती है, जो इसे बाकी रत्नों से अलग बनाती है।

worlds largest purple star diamond
 

जानकारी के मुताबिक, यह नीलम वर्ष 2023 में श्रीलंका के रतनपुरा इलाके में मिला था। रतनपुरा को ‘रत्नों का शहर’ कहा जाता है और यहां अक्सर कीमती पत्थर पाए जाते हैं। खुदाई के दौरान यह पत्थर अन्य रत्नों के साथ मिला था। उस समय इसके असली मूल्य का अंदाजा नहीं लगाया जा सका था और यह करीब दो साल तक यूं ही सुरक्षित रखा रहा। बाद में इसके मालिकों ने इसे जांच और प्रमाणन के लिए लैब में भेजा, जहां इसके असाधारण आकार और गुणवत्ता की पुष्टि हुई। सुरक्षा कारणों से इसके मालिक अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं करना चाहते।

रत्न विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 300 से 400 मिलियन डॉलर (2728 – 3638 करोड़ रुपये) तक तय की गई है। अपने आकार, रंग और चमक की वजह से यह नीलम आने वाले समय में दुनिया के सबसे महंगे और चर्चित रत्नों में शामिल हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें