Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन की विशाल बाजार दुनिया के लिए एक बड़ा अवसर: चीनी विदेश मंत्रालय

January 19, 2026

चीन की विशाल बाजार दुनिया के लिए एक बड़ा अवसर: चीनी विदेश मंत्रालय

चीन-अमेरिका चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक हालिया सर्वेक्षण के अनुसार, चीन के बाज़ार में वृद्धि को लेकर आशावादी अमेरिकी कंपनियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसी विषय से लेकर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कुओ च्याखुन ने सोमवार को देश की राजधानी पेइचिंग में आयोजित एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चीन का विशाल बाज़ार दुनिया के लिए एक बड़ा अवसर है। चीन में अपनी उपस्थिति बनाना प्राथमिकता हासिल करना है और चीन में निवेश भारी रिटर्न लाता है।

सर्वेक्षण में यह भी पाया गया कि पिछले वर्ष लाभ या भारी लाभ की उम्मीद करने वाली अमेरिकी फर्मों की संख्या आधे से अधिक थी, 70% से अधिक कंपनियों ने चीन में अपने कारोबार को स्थानांतरित करने पर विचार नहीं किया, और लगभग 60% कंपनियों ने चीन में निवेश बढ़ाने की योजना बनाई है। 

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रवक्ता कुओ च्याखुन ने कहा कि चीन में अमेरिकी कंपनियों की सफलता की कहानियां इस बात की पुष्टि करती हैं कि चीन और अमेरिका के बीच “सहयोग से दोनों को लाभ होता है“। चीन-अमेरिका संबंधों को स्थिर, स्वस्थ और टिकाऊ बनाना दोनों पक्षों के सामान्य हित में है। यह वर्ष “15वीं पंचवर्षीय योजना“ (2026-2030) का आरंभिक वर्ष है। चीन की अर्थव्यवस्था विकास के लिए तैयार है और गति बढ़ा रही है, जो विश्व अर्थव्यवस्था को “एक स्थिर इंजन“, “विकास की हरित नखलिस्तान“ और “नवाचार की पाठशाला“ प्रदान करती रहेगी। 

प्रवक्ता ने यह भी कहा कि चीन अमेरिकी कंपनियों सहित सभी देशों की कंपनियों का स्वागत करता है कि वे चीन के उच्च-गुणवत्ता वाले विकास की “अवसर सूची“ का लाभ उठाएं और खरबों डॉलर के बाज़ार के “सुपर लाभ“ में साझेदार बनें। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें