Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

कारखाने में लगी भयंकर आग, 3 लोगों की मौत, अन्य गंभीर घायल

March 15, 2023

कारखाने में लगी भयंकर आग, 3 लोगों की मौत, अन्य गंभीर घायल

 लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में एक कारखाने में मंगलवार को आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि तीसरे व्यक्ति की झुलसने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आग गलने की घटना सिविल लाइंस के राम नगर इलाके में हुई।

पुलिस ने बताया कि दमकल विभाग के र्किमयों को आग पर काबू पाने में तीन घंटे से अधिक का समय लगा। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए लुधियाना नगरपालिका दमकल की नौ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि कुछ देर तक आग की लपटें और धुआं काफी दूर से दिखाई देता रहा। लुधियाना के पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि हादसे में मारे गए सभी लोग कारखाने में काम करते थे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें