Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जापान को सैन्यवाद के रास्ते पर लौटने से रोकने के लिए चीन ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया

January 20, 2026

जापान को सैन्यवाद के रास्ते पर लौटने से रोकने के लिए चीन ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया

संयुक्त राष्ट्र में स्थित चीनी प्रतिनिधि मंडल के कार्यवाहक प्रभारी सुन लेई ने 19 जनवरी को मानवता के खिलाफ अपराधों की रोकथाम और दंड पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की तैयारी समिति की पहली बैठक में बोलते हुए, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से द्वितीय विश्व युद्ध में मिली जीत की उपलब्धियों, जिसमें टोक्यो ट्रायल भी शामिल हैं, की संयुक्त रूप से रक्षा करने और जापान को सैन्यवाद के पुराने और बुरे रास्ते पर लौटने से रोकने का आग्रह किया।

सुन लेई ने कहा कि मानवता के विरुद्ध अपराध गंभीर अपराध हैं जो अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा हैं। यह अपराध सर्वप्रथम नूर्नबर्ग के लिए गठित अंतर्राष्ट्रीय सैन्य न्यायाधिकरण और सुदूर पूर्व के लिए गठित अंतर्राष्ट्रीय सैन्य न्यायाधिकरण के चार्टर में उल्लिखित है, जो मानवीय चेतना को प्रतिबिंबित करता है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, जापानी सैन्यवाद ने चीन, एशिया और दुनिया के लोगों को गहरा कष्ट पहुंचाया। इस वर्ष सुदूर पूर्व के लिए अंतर्राष्ट्रीय सैन्य न्यायाधिकरण के उद्घाटन की 80वीं वर्षगांठ है। इस न्यायाधिकरण ने चीन और अन्य एशियाई देशों के विरुद्ध जापान की आक्रामकता और प्रशांत युद्ध शुरू करने में जापान के सैन्यवाद के अपराधों को व्यवस्थित रूप से परखा और शांति भंग, युद्ध अपराध और मानवता के विरुद्ध अपराधों के लिए सम्बंधित युद्ध अपराधियों को सजा सुनाई।

सुन लेई ने कहा कि टोक्यो ट्रायल जापान के आक्रामक अपराधों के अकाट्य ऐतिहासिक प्रमाण हैं, अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक कानून के विकास में एक कानूनी मिसाल हैं, और जापान की विस्तारवादी नीतियों को सुधारने के लिए एक चेतावनी हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें