Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Stock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी, निवेशकों को लगा 15 लाख करोड़ का झटका

January 21, 2026

Stock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी, निवेशकों को लगा 15 लाख करोड़ का झटका

Share Market Update: कमजोर वैश्विक संकेतों और निवेशकों की सतर्क रणनीति के बीच भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। आज 21 जनवरी को बाजार ने नकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती सत्र में निफ्टी अहम 25,250 के स्तर से नीचे फिसल गया, जबकि सेंसेक्स भी नुकसान में रहा।

सुबह करीब 9:30 बजे सेंसेक्स 150 अंकों की गिरावट के साथ 82,039 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 25 अंक टूटकर 25,207 के आसपास ट्रेड कर रहा था। सेक्टोरल स्तर पर मिलाजुला रुख देखने को मिला।

निफ्टी 50 में डॉ. रेड्डीज लैब्स, ग्रासिम, कोल इंडिया, JSW स्टील और ONGC के शेयरों में मजबूती रही। इसके उलट भारती एयरटेल, श्रीराम फाइनेंस, अपोलो हॉस्पिटल्स, ICICI बैंक और इंफोसिस जैसे दिग्गज शेयरों पर बिकवाली का दबाव बना रहा।

Share Market Update
Share Market Update

निवेशकों की दौलत घटी

लगातार गिरते बाजार का सीधा असर कंपनियों के बाजार पूंजीकरण पर पड़ा है। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 468 लाख करोड़ रुपये से घटकर लगभग 453 लाख करोड़ रुपये रह गया है। बीते तीन कारोबारी सत्रों में निवेशकों को कुल मिलाकर करीब 15 लाख करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है।

आज आएंगे कई कंपनियों के तिमाही नतीजे

आज 21 जनवरी 2026 को कई प्रमुख कंपनियां अपने दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) के नतीजे जारी करने वाली हैं। इनमें डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, बैंक ऑफ इंडिया, बजाज कंज्यूमर केयर, डालमिया भारत, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, जिंदल स्टेनलेस, केईआई इंडस्ट्रीज, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, टाटा कम्युनिकेशंस, यूटीआई एसेट मैनेजमेंट और वारी एनर्जीज शामिल हैं। निवेशकों की नजर इन कंपनियों के प्रदर्शन पर टिकी रहेगी।

इन शेयरों पर रहेगी खास नजर

JSW एनर्जी

JSW एनर्जी की सहायक कंपनी JSW थर्मल एनर्जी टू लिमिटेड ने पश्चिम बंगाल की राज्य विद्युत वितरण कंपनी के साथ 1600 मेगावाट क्षमता के थर्मल पावर प्लांट के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। यह परियोजना सलबनी (पश्चिम बंगाल) में अगले छह वर्षों में शुरू होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: Vivo X200T Vs Oppo Reno 15 Pro: कीमत, परफॉर्मेंस और कैमरा में कौन सा फोन है बेहतर?

HDFC बैंक और HCL टेक्नोलॉजीज

HDFC बैंक में काइज़ाद भरूचा को RBI की मंजूरी के बाद अगले तीन साल के लिए दोबारा डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है, जिनका कार्यकाल 19 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। वहीं HCL टेक्नोलॉजीज ने अमेरिकी सरकारी क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने के लिए कारासॉफ्ट टेक्नोलॉजी कॉर्प के साथ साझेदारी की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें