अमृतसर: पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे तस्करों से जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो ग्लॉक पिस्तौल, चार 30 बोर पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
इस अहम कार्रवाई की जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विदेशी हैंडलरों के सीधे संपर्क में थे और उनके निर्देशों पर राज्य में सक्रिय गैंगस्टरों तक अवैध हथियार पहुंचाने का काम कर रहे थे।
In a major breakthrough, #Amritsar Commissionerate Police busts a cross-border illegal arms module linked to #Pakistan-based smugglers, apprehends 2 operatives and recovers 6 sophisticated pistols (Two #Glock, Four .30 bore) along with 2 live cartridges.
The arrested accused… pic.twitter.com/PEwhQi9Mv4
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) January 21, 2026
पाकिस्तान लिंक की जांच तेज
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क सीमा पार से हथियारों की सप्लाई करता था। पुलिस का मानना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से राज्य में आपराधिक गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा और कई संभावित वारदातों को रोका जा सका है।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस संबंध में अमृतसर के थाना इस्लामाबाद में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ते हुए अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ें: गुरदासपुर में सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 5 पिस्तौल सहित 1 आरोपी गिरफ्तार
संगठित अपराध के खिलाफ सख्त रुख
पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में सक्रिय अवैध हथियार तस्करी और संगठित अपराध नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पंजाब में शांति, कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।