नेशनल डेस्क: बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एअर इंडिया एयरलाइंस के एक ग्राउंड स्टाफ कर्मचारी पर दक्षिण कोरियाई महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता 32 साल की दक्षिण कोरिया की व्यवसायी महिला हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले साल नवंबर में पर्यटक वीजा पर भारत आई थीं और सोमवार को अपने देश लौट रही थीं।
महिला ने कहा कि टर्मिनल-2 पर सीआईएसएफ की सुरक्षा जांच और इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद एक व्यक्ति उनके पास आया। उसने खुद को एयरपोर्ट का कर्मचारी बताया और उनका बोर्डिंग पास चेक किया। इसके बाद उसने कहा कि उनके चेक-इन बैगेज में कोई समस्या है और उसे दोबारा जांचना होगा। इसके बाद आरोपी ने महिला से मैनुअल तलाशी लेने की बात की।
यह भी पढ़ें: 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को किया बरी
महिला के अनुसार, आरोपी उसे पुरुष वॉशरूम के पास ले गया और तलाशी के बहाने उसे कई बार गलत तरीके से छुआ। आरोपी ने महिला के निजी अंग भी छुए। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे गले लगाया और “धन्यवाद” कहकर जाने दिया। घटना के बाद महिला ने एयरपोर्ट अधिकारियों से शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू की और बाद में एअर इंडिया के 25 वर्षीय ग्राउंड स्टाफ कर्मचारी मोहम्मद अफ्फान अहमद को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: Border 2 का छाया क्रेज, अफगानिस्तान रशिद खान बोले, जरूर देखूंगा फिल्म
हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को किसी भी यात्री की तलाशी लेने का अधिकार नहीं था। अगर उसे किसी चीज़ पर शक होता, तो उसे सीआईएसएफ या इमिग्रेशन अधिकारियों को सूचित करना चाहिए था। नियम के अनुसार किसी महिला यात्री की तलाशी केवल महिला कर्मचारी ही ले सकती हैं। पुलिस ने घटना के समय के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें महिला के आरोप सही पाए गए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...