Snowfall viral video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें रूस के कामचटका क्षेत्र में हुई जबरदस्त बर्फबारी दिखाई गई है। दावा किया जा रहा है कि यहां पिछले 130 वर्षों में पहली बार इतनी भारी मात्रा में बर्फ गिरी है। बर्फ का आलम ऐसा है कि लोगों को अपनी कारों तक पहुंचने के लिए बर्फ काटकर सुरंग बनानी पड़ रही है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कई वाहन पूरी तरह बर्फ के नीचे दबे हुए हैं। कुछ लोग कार के अंदर बैठे उसे निकालने की कोशिश करते नजर आते हैं, लेकिन चारों ओर जमी मोटी बर्फ रास्ता रोक लेती है। दृश्य देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं कि इतनी भारी बर्फ के बावजूद कारें अपनी जगह पर खड़ी कैसे रह पाईं।
🚨More insane footage coming out of Kamchatka, Russia where they have had the largest snowfall in 130 years.😳 pic.twitter.com/nfU3sxR0QK
— Don Keith (@RealDonKeith) January 19, 2026
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी खूब आ रही हैं। कई लोग तकनीकी सवाल पूछ रहे हैं कि इतना वजन पड़ने के बाद भी कार की बॉडी को नुकसान क्यों नहीं हुआ। वहीं कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि ये कारें अब साधारण वाहन नहीं रहीं, बल्कि बर्फ में दबी हुई “टाइम कैप्सूल” बन गई हैं, जिन्हें भविष्य में खोजा जाएगा।
हालांकि कुछ लोगों ने गंभीर चेतावनी भी दी है। उनका कहना है कि इतनी अधिक बर्फबारी के बाद कार स्टार्ट करना खतरनाक हो सकता है। अगर एग्जॉस्ट पाइप बर्फ से बंद हो जाए, तो जहरीली गैस बाहर नहीं निकल पाती और कार के अंदर भर सकती है, जो जानलेवा साबित हो सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...