Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान डिजीटल प्लेटफॉर्म ईसीआई-नैट का शुभारंभ

January 23, 2026

लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान डिजीटल प्लेटफॉर्म ईसीआई-नैट का शुभारंभ

चंडीगढ़/जालंधर: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आईआईसीडीईएम) 2026 के दौरान चुनावों से संबंधित सभी जानकारियों और सेवाओं के लिए अपने वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म ईसीआई-नेट का शुभारंभ किया। यह तीन दिवसीय सम्मेलन 21 से 23 जनवरी, 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। ईसीआई-नेट के लॉन्च के अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इस प्लेटफॉर्म को कानूनों के सख्त अनुपालन के तहत विकसित किया गया है और यह 22 भाषाओं के साथ-साथ अंग्रेजी में भी उपलब्ध है।

उन्होंने दुनिया भर की चुनाव प्रबंधन संस्थाओं को अपने-अपने देशों के कानूनों के अनुरूप, अपनी संबंधित भाषाओं में ऐसे ही डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए भारत के साथ सहयोग करने की पेशकश की है। निर्वाचन आयुक्त डा. सुखबीर सिंह संधू ने कहा कि ईसीआई-नैट चुनाव प्रबंधन संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखने का एक अत्यंत प्रभावी माध्यम है, क्योंकि यह अधिक पारदर्शिता लाने, समग्र प्रक्रियाओं की निगरानी, त्वरित निर्णय लेने तथा सूचना के प्रभावी प्रसार में सहायता करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें