चंडीगढ़: गणतंत्र दिवस समारोह के चलते 26 जनवरी को शहर में विशेष ट्रैफिक व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधों के कारण कई प्रमुख सड़कें बंद रहेंगी। पुलिस ने आम नागरिकों और आमंत्रित व्यक्तियों के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। यह पाबंदियां सुबह 6:30 बजे से समारोह के समाप्त होने तक लागू रहेंगी।
सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होने के कारण सुरक्षा और ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि आपातकालीन वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को परेड ग्राउंड के आसपास प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य
कार्यक्रम स्थल पर बैग, माचिस, चाकू, हथियार, शराब, ज्वलनशील पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, काले झंडे, बैनर और पोस्टर लेकर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। पुलिस ने आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
ट्रैफिक प्रतिबंधित मार्ग
सेक्टर 16/17 व 22/23 राउंडअबाउट से सेक्टर-22ए गुर्दियाल सिंह पेट्रोल पंप तक (उद्योग पथ)
ओल्ड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, सेक्टर-17 से परेड ग्राउंड के पीछे शिवालिक होटल तक
लायंस रेस्टोरेंट लाइट प्वाइंट (एमसी ऑफिस के पास) से परेड ग्राउंड तक
सेक्टर 22/23 लाइट प्वाइंट से सेक्टर 16/17-22/23 राउंडअबाउट तक
सेक्टर 16/23 छोटे चौक से सेक्टर 16/17-22/23 राउंडअबाउट तक
पार्किंग में बदलाव
सामान्य पार्किंग, जैसे कि सेक्टर-22ए मार्केट में दुकानों के सामने की पार्किंग, सुबह 6:30 बजे से बंद रहेगी। विशेष आमंत्रित व्यक्तियों के लिए अधिकृत पार्किंग लेबल वाले वाहन सेक्टर 16/17 व 22/23 राउंडअबाउट से उद्योग पथ होते हुए सेक्टर-22ए मार्केट के सामने पार्क किए जा सकते हैं।
आम जनता के लिए पार्किंग की व्यवस्था इस प्रकार है:
सेक्टर-22बी पार्किंग
सर्कस ग्राउंड, सेक्टर-17
नीलम सिनेमा के पास पार्किंग, सेक्टर-17
मल्टी-स्टोरी पार्किंग, सेक्टर-17
बस रूट और ट्रैफिक डायवर्शन
आईएसबीटी सेक्टर-17 की ओर जाने वाली बसों को किसान भवन चौक और पिकाडिली चौक से डायवर्ट कर हिमालय मार्ग होते हुए गुर्दियाल सिंह पेट्रोल पंप के पास छोटे चौक से आईएसबीटी तक पहुँचाया जाएगा। समारोह समाप्ति के समय भीड़ नियंत्रित करने के लिए सुबह 11:30 बजे से 12:15 बजे तक उद्योग पथ पर सामान्य ट्रैफिक रोका जाएगा, इस दौरान केवल बसों को अनुमति होगी।
ये भी पढ़ें: पंचकूला मेयर सीट जनरल घोषित, पूर्व मेयर का बयान
प्रवेश और आवश्यक निर्देश
सभी आमंत्रितों को सुबह 9:15 बजे तक अपनी सीट पर होना अनिवार्य है।
विशेष आमंत्रित: गेट 6 और 7 (सेक्टर-22 की ओर)
आम जनता: गेट 8, 9 और 10 (आईएसबीटी सेक्टर-17 की ओर)
मीडिया कर्मी: गेट 5 (सेक्टर-22 की ओर)
सभी को फोटो पहचान पत्र साथ रखना होगा।
ये भी पढ़ें: अमेरिका में 5 साल के बच्चे को हिरासत में लेने पर मचा बवाल, कमला हैरिस बोलीं- यह एक बच्चा है…
विशेष आमंत्रित वाहन पर पार्किंग लेबल और निमंत्रण पत्र दिखाना अनिवार्य है।
पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है और कहा कि ये कदम सार्वजनिक सुरक्षा और समारोह के सुचारू आयोजन के लिए जरूरी हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...