Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘केरल को करप्शन और तुष्टीकरण की राजनीति में फंसाया’, PM मोदी का LDF–UDF पर हमला

January 23, 2026

‘केरल को करप्शन और तुष्टीकरण की राजनीति में फंसाया’, PM मोदी का LDF–UDF पर हमला

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए LDF और UDF पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन दोनों गठबंधनों ने दशकों तक केरल को नजरअंदाज किया और राज्य को करप्शन, बदइंतजामी और तुष्टीकरण की राजनीति के दलदल में धकेल दिया।

यह भी पढ़ें: 20 दिन की बच्ची को उठा ले गया बंदर, भागते-भागते कुएं में गिरा दिया… फिर हुआ ये चमत्कार

LDF और UDF को जमकर घेरा 

PM मोदी ने तिरुवनंतपुरम म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में BJP की ऐतिहासिक जीत की तारीफ करते हुए कहा कि यह जीत पुराने राजनीतिक सिस्टम के अंत और विकास व अच्छे शासन की नई शुरुआत है। प्रधानमंत्री ने कहा, “LDF और UDF अलग-अलग झंडे और चुनाव चिन्ह इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनकी राजनीति का तरीका लगभग एक जैसा है। दोनों में करप्शन ज्यादा है, जवाबदेही की कमी है और समाज को बांटने वाली राजनीति को बढ़ावा दिया जाता है। हर पांच साल में सत्ता बदलती है, लेकिन केरल की असली समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं।”

LDF–UDF के करप्शन से मुक्ति की शुरुआत

उन्होंने कहा कि दशकों तक LDF और UDF ने तिरुवनंतपुरम को अनदेखा किया, जिससे शहर को बुनियादी सुविधाएं और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं मिल पाया। PM मोदी ने भरोसा दिलाया कि BJP की टीम ने अब एक विकसित तिरुवनंतपुरम की दिशा में काम शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ”यह जीत सिर्फ चुनाव जीतने की नहीं है, यह गुड गवर्नेंस की जीत है। यह जीत एक विकसित केरल बनाने के संकल्प की जीत है और LDF–UDF के करप्शन से मुक्ति की शुरुआत है।” PM मोदी ने केरल में BJP की शुरुआत की तुलना गुजरात में पार्टी के शुरुआती दौर से की।

विकास को प्राथमिकता देता है BJP-NDA 

उन्होंने कहा कि जैसे 1987 में अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन जीतने के बाद गुजरात में BJP को आगे बढ़ने का मौका मिला, वैसे ही तिरुवनंतपुरम से केरल में एक नई शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि तिरुवनंतपुरम आने वाले समय में पूरे देश के लिए एक मॉडल शहर बनेगा और केंद्र सरकार इसके विकास में पूरा सहयोग देगी। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर PM मोदी ने कहा कि अब तक केरल की राजनीति LDF और UDF के बीच सिमटी रही है, लेकिन अब एक तीसरा विकल्प मौजूद है, जो विकास और अच्छे शासन को प्राथमिकता देता है और वह BJP तथा NDA हैं।

यह भी पढ़ें: अब स्ट्रीट वेंडर्स के हाथ में भी क्रेडिट कार्ड: PM मोदी बोले- फाइनेंशियल इनक्लूजन से बदली तस्वीर

सभा के दौरान एक भावुक पल 

सभा के दौरान एक भावुक पल भी आया, जब PM मोदी ने भीड़ में खड़े एक बच्चे की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह काफी देर से हाथ उठाए खड़ा है। उन्होंने बच्चे से तस्वीर भेजने और पता लिखने को कहा, ताकि वे उसे जवाब दे सकें। अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने तिरुवनंतपुरम के लोगों को BJP पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया और शहर के विकास के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें