संयुक्त राष्ट्र में स्थित चीन की उप स्थायी प्रतिनिधि सुन लेई ने 22 जनवरी को सीरिया पर सुरक्षा परिषद की एक खुली बैठक में सीरिया के अलेप्पो प्रांत और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में बदलती स्थिति से उत्पन्न सुरक्षा जोखिमों के बारे में चिंता व्यक्त की।
सुन लेई ने कहा कि चीन को उम्मीद है कि पहले से हुए युद्धविराम समझौते का पालन किया जाएगा, तनाव को जल्द से जल्द शांत किया जाएगा और सीरिया में जल्द से जल्द शांति और स्थिरता प्राप्त होगी। आशा है कि सीरिया के सभी गुट संवाद और बातचीत के माध्यम से राजनीतिक सुलह प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे और एक ऐसी राष्ट्रीय पुनर्निर्माण योजना तैयार करेंगे जो सीरियाई लोगों के हित में हो।
खबरों के मुताबिक, अराजकता के दौरान हसाका प्रांत की जेल से आईएस के आतंकवादियों का एक समूह फ़रार हो गया। सुन लेई ने कहा कि चीन आतंकवाद के सभी रूपों का कड़ा विरोध करता है और इस बात पर जोर देता है कि कोई भी आतंकवादी गतिविधि अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरा है और इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
सुन लेई ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय आम तौर पर सीरिया से एक जैसी अपेक्षाएं रखता है कि वह समावेशी राजनीतिक परिवर्तन को लगातार आगे बढ़ाएगा, आतंकवाद से दृढ़ता से लड़ेगा, अल्पसंख्यक जातियों के अधिकारों की प्रभावी ढंग से रक्षा करेगा, जितनी जल्दी हो सके अपनी अर्थव्यवस्था को बहाल करेगा और सतत् विकास के पथ पर अग्रसर होगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)